विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ा ट्रक; ड्राइवर की मौत

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:52 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2026 03:56 PM (IST)

गुरुग्राम के सरहौल टोल प्लाजा के पास रांग साइड से आ रहे ट्रैक्टर से ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक चालक शिवनाथ यादव की मौत हो गई। 

सरहौल टोल प्लाजा के पास हादसा। जागरण

सरहौल टोल प्लाजा के पास हादसा। जागरण

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। डीएलएफ फेस-तीन थाना क्षेत्र में सरहौल टोल प्लाजा के पास रांग साइड से आ रहे ट्रैक्टर से ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय शिवनाथ यादव के रूप में हुई है। वह दरभंगा के बनौल गांव के रहने वाले थे। मानेसर गांव में किराये से रहते थे और यहां एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक थे।बताया जाता है कि रविवार सुबह वह जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे।

टोल प्लाजा के पास का मामला

इसी दौरान सरहौल टोल प्लाजा के पास सामने से एक ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर लेकर रांग साइड से आ गया। ट्रक की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण ट्रक ट्रैक्टर से भिड़ गया। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, यहां इलाज के दौरान शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया।

सोमवार को डीएलएफ फेस-तीन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया। परिवार की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें- ग्रेप नियमों की उड़ रहीं धज्जियां, गुरुग्राम-मानेसर में 200 पार हुआ AQI; धूल और धुएं से बढ़ा प्रदूषण

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सभी पार्क और बाजार 'नो स्मोकिंग जोन' घोषित, नियम तोड़ने पर कटेगा तगड़ा चालान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।