गुरुग्राम में THAR सवारों का आतंक, कैब को बार-बार मारी टक्कर; एक्शन में आई पुलिस
गुरुग्राम के सेक्टर-89 में देर रात थार सवार युवकों ने आपसी विवाद के बाद एक कैब को कई बार टक्कर ...और पढ़ें
-1792142850969_m.webp)
थार ने कैब को कई बार टक्कर मारी। AI जनरेटेड
HighLights
गुरुग्राम में थार सवार युवकों ने कैब को टक्कर मारी।
आपसी विवाद के बाद देर रात हुई यह घटना।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-89 में देर रात थार सवार युवकों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। आपसी विवाद के बाद एक युवक ने कैब को कई बार पीछे से टक्कर मारी।
कैब में ड्राइवर समेत तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैब के दोनों एयरबैग खुल गए और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
थार से कई बार मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर की थार में चार युवक सवार थे। विवाद के बाद दो युवक उतरकर घर जाने के लिए कैब का इंतजार करने लगे। कैब पहुंची तो वे उसमें बैठ गए। इसी दौरान थार सवार उनके साथी ने गाड़ी पीछे कर कैब को टक्कर मारनी शुरू कर दी।
वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कैब ड्राइवर की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, थार के पंजीकरण नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में तेज रफ्तार थार रैलिंग से टकराई, खौफनाक हादसे का वीडियो वायरल
