राजस्थान में तेज रफ्तार थार रैलिंग से टकराई, खौफनाक हादसे का वीडियो वायरल
राजस्थान के राजसमंद जिले के पिपार्डा गांव के पास एक तेज रफ्तार थार एसयूवी सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा ...और पढ़ें
-1791798304182_m.webp)
राजसमंद में तेज रफ्तार थार रेलिंग से टकराई।
HighLights
राजसमंद में तेज रफ्तार थार रेलिंग से टकराई।
हादसा सीसीटीवी में कैद, कोई हताहत नहीं।
स्थानीय लोगों ने थार सवारों को बाहर निकालने में मदद की।
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के राजसमंद जिले के पिपार्डा गांव के पास तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला। थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने सड़क किनारे लगी रेलिंग को रौंद दिया। पूरा हादसा CCTV में कैद हो गया।
यह हादसा राजनगर पुलिस स्टेशन इलाके में हुआ, जहां थार बैरियर से टकराई और रेलिंग का एक हिस्सा तोड़ते हुए वहीं फंस गई।
जानकारी के मुताबिक हादसे के समय गाड़ी में तीन से ज्यादा युवक सवार थे। हालांकि गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी, स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त थार सवारों को बाहर निकालने में मदद की। हालांकि हादसे का कारण अभी साफ नहीं हुआ।
