विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में बेसमेंट की खोदाई से झुकी 5 मंजिला इमारत, पुलिस ने खाली कराए आसपास के 3 मकान

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:48 AM (IST)

गुरुग्राम के सुशांत लोक-एक में बेसमेंट की खोदाई के कारण एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत 2-2.5 इंच झुक गई। पुलिस ...और पढ़ें

सुशांत लोक-एक में बगल के प्लाॅट में बेसमेंट की खोदाई के कारण पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत झुकने के बाद मौके पर तैनात पुलिस। जागरण

सुशांत लोक-एक में बगल के प्लाॅट में बेसमेंट की खोदाई के कारण पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत झुकने के बाद मौके पर तैनात पुलिस। जागरण

HighLights

  1. बेसमेंट खोदाई से पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत झुकी।

  2. पुलिस ने तीन पड़ोसी मकानों को तुरंत खाली कराया।

  3. लापरवाही के लिए ठेकेदार, मालिक पर केस दर्ज।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सुशांत लोक-एक में बगल के प्लाॅट में बेसमेंट की खोदाई के कारण पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत झुक गई। घटना की सूचना मिलते ही सुशांत लोक थाना पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा बच गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आसपास के तीन मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

करीब 2 से 2.5 इंच झुकी इमारत ने बढ़ाई चिंता

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम सुशांत लोक एक के ब्लाॅक सी स्थित प्लाट नंबर-1770 में इमारत झुकने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि लगभग तैयार पांच मंजिला इमारत साथ लगते प्लाॅट में गहरी खोदाई के कारण करीब 2 से 2.5 इंच एक तरफ झुक गई थी। कभी भी इमारत गिरने का खतरा था।

building-jhuki1

इमारत से दूर रहने की हिदायत दी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों तरफ स्थित तीन मकानों को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। साथ ही आसपास के लोगों को भी इमारत से दूर रहने की हिदायत दी गई।

पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर साथ लगते प्लाॅट में खोदाई कराने वाले प्लाट मालिक, ठेकेदार और जेसीबी चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बदलते मौसम और प्रदूषण से गुरुग्राम में हृदय रोगियों की बढ़ी चिंता, विशेषज्ञ बोले- रहें सतर्क

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के श्मशान में चिता के पास बैठे शख्स को टोका तो मचा बवाल, घर पहुंचकर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग