विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर बेकाबू ट्राला 3 कारों से टकराया, एक को घसीटते हुए गड्ढे में गिरा; 2 गंभीर

Published: Fri, 20 Nov 2026 09:51 AM (IST)

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर देर रात एक बेकाबू लोडिंग ट्रॉले ने तीन कारों को टक्कर मार दी, जिससे एक कार गड्ढे में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गड्ढे में फंसी कार से मशक्कत के बाद निकाले गए घायल।

गड्ढे में फंसी कार से मशक्कत के बाद निकाले गए घायल।

HighLights

  1. द्वारका एक्सप्रेसवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा।

  2. बेकाबू लोडिंग ट्रॉले ने तीन कारों को मारी टक्कर।

  3. कई लोग घायल, दो की हालत गंभीर बताई जा रही।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार लोडिंग ट्रॉले का कहर देखने को मिला। एवीएल-36 सोसाइटी के सामने अनियंत्रित ट्रॉले ने एक के बाद एक तीन कारों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार को घसीटते हुए ट्रॉला सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। ट्रॉले की चपेट में आई तीन गाड़ियों में दो कमर्शियल टैक्सी और एक निजी कार शामिल थी। टक्कर से तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गड्ढे में फंसी कार में सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी

राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों और ट्रॉले को हटाने के लिए भारी क्रेन मंगवाई गई। वाहनों को सड़क से हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और ट्रॉला चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'कहीं सड़क हादसों का कारण ना बन जाएं आवारा पशु...', अब इन पर लगाम लगाने में जुटा गुरुग्राम नगर निगम

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में अब प्रदूषण फैलाने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को मिली सख्त चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।