गुरुग्राम: सेक्टर-49 में शराब के ठेके में भीषण आग, लाखों की शराब और सामान जलकर राख
गुरुग्राम के सेक्टर-49 में देसी और अंग्रेजी शराब के ठेकों में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान ...और पढ़ें

गुरुग्राम के सेक्टर-49 में आग की चपेट में आए देसी और अंग्रेजी शराब के ठेके।
HighLights
सेक्टर-49 गुरुग्राम में शराब के दो ठेकों में आग लगी।
आग से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
कूड़े में लगी आग से ठेकों तक पहुंची लपटें, कोई हताहत नहीं।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-49 में शुक्रवार को देसी शराब के ठेके में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में स्थित अंग्रेजी शराब का ठेका भी इसकी चपेट में आ गया।
आग से देसी शराब के ठेके का पूरा स्ट्रक्चर और उसमें रखी शराब जल गई। वहीं, अंग्रेजी शराब के ठेके में लगे एसी, फर्नीचर और शराब की बोतलें भी आग की चपेट में आ गईं।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कूड़े में आग से फैलने की आशंका
ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों के अनुसार, शराब के ठेके के पीछे किसी ने कूड़े में आग लगा दी थी। कूड़े में लगी आग धीरे-धीरे फैलते हुए ठेके तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने देसी शराब के ठेके को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके तक भी पहुंच गईं। कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर तड़के दो जगह लगी आग, टायर फटने से ट्रॉला धू-धूकर जला; 4 वाहन जलकर खाक
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की 15 सड़कों पर लागू होगा 'पुणे मॉडल', गूगल मैप्स के डेटा से कैसे खत्म होगा ट्रैफिक जाम?