विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में रोडरेज का खौफनाक रूप, कार सवार ने शख्स पर तानी पिस्टल; पुलिसकर्मी के सामने से भागा आरोपी

Published: Tue, 27 Jan 2026 11:31 PM (IST)

गुरुग्राम के सदर बाजार में सोमवार शाम रोडरेज की घटना हुई। बाइक सवार विनोद कुमार की कार से टक्कर के ...और पढ़ें

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना। वीडियो ग्रैब

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना। वीडियो ग्रैब

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम शहर थाना क्षेत्र के सदर बाजार डाकखाना के पास सोमवार शाम रोडरेज की घटना में कार मालिक ने पिस्टल निकालकर बाइक सवार युवक के ऊपर तान दी। उसने जान से मारने की धमकी दी।

इससे पहले दोनों में मारपीट भी हुई। बाइक सवार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों और पुलिस को भी बुलाया, लेकिन आरोपित पुलिसकर्मी के सामने से ही फरार हो गया। पीड़ित ने शहर थाने में केस दर्ज कराया है।

पुलिस काे दी शिकायत में सेक्टर पांच में रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ के गांव भंडोर ऊंची के रहने वाले हैं। वह गुरुग्राम के सेक्टर पांच में किराये से रहते हैं। 26 जनवरी की शाम करीब पांच बजे वह बाइक पर मानेसर स्थित आफिस से सेक्टर पांच घर जा रहे थे।

साइड मिरर टकराने से हुआ विवाद

जब वह सदर बाजार डाकखाना के पास पहुंचे तो उनकी बाइक का साइड मिरर एक एमजी हेक्टर कार से टकरा गया। यह भी कार ड्राइवर की गलती से हुआ था।

यह भी पढ़ें- पत्नी ने फोन नहीं उठाया तो कर ली खुदखुशी, गणतंत्र दिवस समारोह के बाद स्कूल से लौटी फंदे से लटका मिला पति

जिसके बाद ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति ने उसकी बाइक के सामने अपनी कार अड़ा दी। जब वह उतर कर कारण पूछने लगे तो कार मालिक बहस करने लगा।दोनों में मारपीट भी हुई।

आरोप है कि इसके बाद कार मालिक ने पिछली सीट से पिस्टल निकाल ली और उस पर तान दी। एक बार तो उसने पिस्टल विनोद कुमार की छाती पर लगा दी और दो बार हथियार काक दिया। पीड़ित ने डर के मारे शोर भी मचाया और अपने मोबाइल से घटना का वीडियो रिकार्ड करने लगा।

इस पर कार मालिक ने उनका मोबाइल छीन लिया और कार में बैठी महिला को दे दिया। महिला ने मोबाइल स्विच आफ कर दिया। विनोद कुमार के महिला से मोबाइल वापस मांगने पर उसने लौटा दिया। इसके बाद पीड़ित ने भागकर पड़ोस की रेड लाइट से वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस को बुला लिया। एक पुलिसकर्मी ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपित वहां से फरार हो गया।

पास की दुकान के सीसीटीवी में कैद हुई घटना

यह पूरी घटना पास में ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इसमें ड्राइविंग सीट पर बैठा व्यक्ति पिस्टल हवा में लहराता दिखाई दे रहा है।साथ ही मारपीट भी दिख रही है। विनोद कुमार ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित; लोग परेशान