विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी ने फोन नहीं उठाया तो कर ली खुदखुशी, गणतंत्र दिवस समारोह के बाद स्कूल से लौटी फंदे से लटका मिला पति

Published: Tue, 27 Jan 2026 05:58 PM (IST)

गुरुग्राम के खेड़कीदौला में एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा फोन न उठाने पर आत्महत्या कर ली। गणतंत्र दिवस पर पत्नी ...और पढ़ें

पत्नी से किसी बात को लेकर हुआ था झगड़ा।

पत्नी से किसी बात को लेकर हुआ था झगड़ा।

HighLights

  1. पत्नी के फोन न उठाने पर पति ने फंदा लगाकर जान दी

  2. गणतंत्र दिवस पर स्कूल गई थी पत्नी, सुबह हुई थी अनबन

  3. खेड़कीदौला में एक अन्य युवक ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या की

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रहने वाले एक युवक ने इस कारण अपनी जान दे दी, क्योंकि उसकी पत्नी ने फोन नहीं उठाया। पत्नी निजी स्कूल में पढ़ाती है और वह गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूल गई थी। इसी दौरान उसने फोन किया था। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया।

मृत युवक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले 35 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में की गई। बताया जाता है कि सुनील कुमार गुरुग्राम में निजी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करते थे।

यहां नवादा गांव में पत्नी और दो बच्चों के साथ कई सालों से रह रहे थे। पत्नी निजी स्कूल में पढ़ाती है। बताया जाता है कि सुनील की दो दिन से कंपनी में छुट्टी थी, इसलिए वह घर पर था। सोमवार को गणतंत्र दिवस पर पत्नी और बच्चे स्कूल गए थे। यह घर में अकेला था।

दोपहर में सुनील ने पत्नी को कई बार फोन किया, लेकिन फोन उठा नहीं। लोगों का यह भी कहना है कि सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात काे लेकर अनबन हुई थी। पत्नी के फोन न उठाने पर सुनील काफी आहत हुआ और उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के समारोह में साउंड बजने से उसे फोन की घंटी सुनाई नहीं दी। जब उसने फोन देखा तो किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद जब वह दोपहर में घर पहुंची तो कमरे में सुनील का शव लटका पाया।

फौरन उसने पुलिस को सूचना दी। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी तक यही कारण सामने आ रहा है कि फोन न उठाने पर सुनील से इस तरह का कदम उठा लिया।

फंदा लगा युवक ने की आत्महत्या

खेड़कीदौला क्षेत्र में एक अन्य युवक ने भी मंगलवार सुबह फंदा लगा आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में लटका पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृत युवक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के तिलहानी गांव के रहने वाले 33 वर्षीय अभिषेक यादव के रूप में की गई। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। अभिषेक गुरुग्राम में निजी कंपनी में काम करते थे। परिवार के लोगों से इस बारे में पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में चार महिलाओं ने चुराई सोने की चेन, इंटरव्यू देकर लौट रहे युवक को बनाया शिकार