गुरुग्राम में चार महिलाओं ने चुराई सोने की चेन, इंटरव्यू देकर लौट रहे युवक को बनाया शिकार
गुरुग्राम के डीएलएफ फेस एक थाना क्षेत्र में एक युवक से सोने की चेन चोरी हो गई। फरीदाबाद का रहने ...और पढ़ें
-1769502109838_m.webp)
गुरुग्राम में चार महिलाओं ने सोने की चेन उड़ाई। फोटो सौजन्य- एआई जेनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। डीएलएफ फेस एक थाना क्षेत्र के खुशबू चौक के पास लघुशंका करने के लिए गए युवक को झाड़ियों में बुलाकर चार महिलाओं ने बातों-बातों में ही उसके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के रहने वाले युवक की शिकायत पर थाना पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी के रहने वाले प्रिंस ने बताया कि वह बीते दिनों गुरुग्राम के उद्योग विहार फेस एक स्थित कंपनी में जाब इंटरव्यू के लिए आया था। जब वह वापस फरीदाबाद जा रहा था तो खुशबू चौक सेक्टर 42 के पास सूनसान जगह पर वह लघुशंका करने के लिए गया था।
इसी दौरान सामने झाड़ियों में चार महिलाएं मौजूद थीं, उन्होंने उसे बुलाया और बातों-बातों में उसके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। उसने चेन का वजन लगभग 1.5 तोला बताया है। कहा कि महिलाओं के जाने के बाद उसे इस घटना का अहसास हुआ। पीड़ित ने थाने में चेन का बिल भी दिया है।
डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना पुलिस ने बताया कि जल्द ही गिरोह को पकड़ लिया जाएगा।
