विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित; लोग परेशान

Published: Tue, 27 Jan 2026 11:19 PM (IST)

हापुड़ में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सोमवार को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल हुई। सार्वजनिक और निजी ...और पढ़ें

बैंक बंद होने से परेशान हुए लोग। सांकेतिक तस्वीर

बैंक बंद होने से परेशान हुए लोग। सांकेतिक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हापुड़। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर सोमवार को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की गई। हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र, क्षेत्रीय, ग्रामीण व सहकारी बैंक कर्मियों ने भाग लिया।

हड़ताल के चलते बैंक कर्मियों व अधिकारियों ने बड़े स्तर पर गढ़ स्थित यूनियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने एक स्वर में पांच दिवसीय बैंकिंग को लागू करने का आह्वान किया। वहीं दूसरी ओर बैंकों की हड़ताल के कारण कामकाज ठप रहा। जिससे करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।

जिला कोआर्डिनेटर आरके माहेश्वरी ने कहा कि यह हड़ताल बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर की गई है। उनकी प्रमुख मांगों में बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाएगा। सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जाए।कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यभार को कम करना शामिल है।

सरकार सार्वजनिक बैंकों को कमजोर कर उसके जनहितकारी उद्देश्य को समाप्त करना चाहती है। इसके खिलाफ सभी को आगे आकर आवाज उठानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश बैंक एंप्लाइज यूनियन (यूपीबीइयू) के कोआर्डिनेटर एलआर गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2015 में हुए द्विपक्षीय समझौतों तथा 7 दिसंबर 2023 को हुए समझौते के अनुसार पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किए जाने की सिफारिश पहले ही की जा चुकी है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक इस पर कोई अंतिम निर्णय लेना तो दूर, इस ओर ध्यान तक नहीं दे रही है।

वर्तमान सप्ताह के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद होते हैं, लेकिन आइबीए से हुए समझौते के अनुसार प्रत्येक शनिवार को बैंक बंद होने थे। काफी पहले यह समझौता होने के बाद भी सरकार द्वारा इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया है।

इस दौरान शीशपाल, लोकेश, ज्ञानेंद्र शर्मा, छवि, अंजलि, सुरभि, दीपक, मनोज, मनीष भारद्वाज, आलोक, गौरव, नवीन, अरुण, रवि कांत, अखिलेश आदि उपस्थित रहे।

बैंक बंद देख मायूस वापस लौटे लोग

बैंकों की हड़ताल के चलते उनके शटर के ताले भी नहीं खोले गए थे। ऐसे में जो लोग बैंक पहुंचे थे, शटर पर ताला लगा देख वह मायूस लौटकर परेशान हुए। सबसे अधिक परेशानी उन्हें हुई. जिन लोगों को रुपये जमा या निकालने की आवश्यकता थी। ऐसे लोगों को एटीएम मशीन का सहारा लेना पड़ा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों और उद्यमियों द्वारा भी लेनदेन नहीं हो सका। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

तीन दिन का पहले रहा था अवकाश

पहले माह का चौथा शनिवार, फिर रविवार, उसके बाद सोमवार को गणतंत्र दिवस के चलते लगातार तीन दिन से बैंकों का अवकाश चल रहा था। इसके बाद मंगलवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते बैंकों के शटर का ताला तक नहीं खुल सका। ऐसे में व्यापारियों, उद्यमियों के साथ-साथ आम लोगों को भी बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ आवारा कुत्तों का आतंक, तीन बच्चों पर हमला कर किया लहूलुहान; गांव में फैली दहशत



आवश्यक कार्य के चलते रुपये बैंक से रुपये निकालने के लिए आई थी। पिछले तीन दिन से वैसे ही छुट्टी के चलते बंद थे, अब हड़ताल के कारण बैंक बंद है। ऐसे में एटीएम से भी रुपये नहीं निकल पा रहे हैं।

-

पल्लो देवी, स्थानीय निवासी