हापुड़ आवारा कुत्तों का आतंक, तीन बच्चों पर हमला कर किया लहूलुहान; गांव में फैली दहशत
हापुड़ के बहादुरगढ़ स्थित रझैटी गांव में आवारा कुत्तों ने तीन बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मांस ...और पढ़ें

आवारा कुत्तों ने तीन बच्चों पर हमला किया। सोशल मीडिया
HighLights
रझैटी गांव में आवारा कुत्तों ने बच्चों पर हमला किया
मांस की दुकानों के अवशेष कुत्तों को आकर्षित करते हैं
घायल बच्चों को एंटी-रैबीज डोज दी गई
संवाद सहयोगी, बहादुरगढ़ (हापुड़)। हापुड़ के बहादुरगढ़ में थाना क्षेत्र के रझैटी गांव में आवारा कुत्तों ने सोमवार की शाम तीन बच्चों पर हमला कर लहुलुहान कर दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह बच्चों को बचाया और उनको एंटी रैबिज की डोज दी गई।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के रझैटी गांव में चार से अधिक मांस बेचने की दुकान खुली हुई हैं। यह लोग कटान के बचे हुए अवशेष दुकान के आसपास डाल देते हैं। इस अवशेष को आवारा कुत्ते अपना भोजन बना लेते हैं और वहीं आसपास ही रहते हैं।
सोमवार की शाम तीन बच्चे शाद, रिजान और रिहान मांस की दुकान के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच वहां बैठे आवारा कुत्तों ने उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमलों से बच्चों की चींख निकल गई। चींख सुनकर घरों से बाहर निकले लोगों एवं वहां से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह कुत्तों से बच्चों को बचाया।
लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके लोगों एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। कुत्तों के हमले में घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनको एंटी रैबिज की डोज दिलवाई गई है।
यह भी पढ़ें- मातम में बदलीं खुशियां... तीन दिन पहले पिता बने दिल हसन की हादसे में मौत; सदमे में पत्नी और परिजन
लोगाें ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों एवं आवारा कुत्तों का लगातार आतंक बढ़ रहा है। इनको पकड़कर किसी दूसरे सुरक्षित स्थान पर छोड़ देना चाहिए।
