मातम में बदलीं खुशियां... तीन दिन पहले पिता बने दिल हसन की हादसे में मौत; सदमे में पत्नी और परिजन
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-09 पर एक अनियंत्रित कैंटर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार ...और पढ़ें
-1769495937669_m.webp)
दिल हसन की सड़क हादसे में मौत हो गई। जागरण
HighLights
हापुड़ में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मृतक दिल हसन तीन दिन पहले ही पिता बने थे
छोटा भाई सैफ अली गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में
केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित कुचेसर चौपला के पास अनियंत्रित कैंटर के चालक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जिला अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर के दिल हसन की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई सैफ अली गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि दिल हसन तीन दिन पहले ही पिता बने थे। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, जिला अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर का दिल हसन रविवार देर शाम अपने भाई सैफ अली के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित कुचेसर चौपला के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेजी से आ रहे अनियंत्रित कैंटर के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर, दुर्घटना के बाद चालक कैंटर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी पर राहगीर व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों को सूचना दी। सूचना पर थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान दिल हसन की मौत हो गई, जबकि सैफ अली की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- Hapur Accident: हापुड़ में बेकाबू वाहन की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस आरोपी कैंटर चालक की तलाश में जुटी हुई है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच भी की जा रही है।
तीन दिन पहले बने थे पिता
परिवार के लोगों ने बताया कि दिल हसन तीन दिन पहले ही पिता बने थे। उनकी पत्नी नाजिया ने बेटे को जन्म दिया था और घर में खुशी का माहौल था। हादसे में उसकी मौत के बाद घर की खुशियां, मातम में बदल गईं हैं। दिल हसन वेल्डिंग का काम करता था। अब उसकी पत्नी और तीन छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर भी परिजन चिंतित है।
