विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hapur Accident: हापुड़ में बेकाबू वाहन की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल

Published: Tue, 27 Jan 2026 11:12 AM (IST)

हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में NH-09 पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पत्नी ...और पढ़ें

सड़क हादसे में महिला की जान चली गई।    सांकेतिक तस्वीर

सड़क हादसे में महिला की जान चली गई। सांकेतिक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

केशव त्यागी, हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एनएच-09 हाईवे पर अनियंत्रित अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पत्नी की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिला संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव साजनाबाद के पूरन बाइक पर अपनी पत्नी रानी के साथ 27 अक्टूबर 2025 को गांव हाजीपुर से नोएडा जा रहे थे। जैसे ही वह शाम करीब साढ़े चार बजे थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में नए हाईवे पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में रानी के सिर में गंभीर चोट आई और दोनों पैरों की हड्डी भी टूट गई।

वहीं पीड़ित भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में राहगीर जमा हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से पीड़ित व उसकी पत्नी को गढ़ रोड स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शाम करीब पांच बजे पत्नी की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित पति की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे पकड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।