विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gurugram Pollution: हवा चलने से गुरुग्राम में प्रदूषण हुआ कम, आठ डिग्री तक जाएगा पारा; प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी 

Published: Sun, 30 Nov 2025 01:18 PM (IST)

गुरुग्राम में हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है, और वायु गुणवत्ता सूचकांक 235 दर्ज किया गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एक महीने में पांचवीं बार वायु गुणवत्ता सूचकांक ढाई सौ से नीचे आया 


  2. नवंबर की शुरुआत से ही प्रदूषण का लेवर गंभीर श्रेणी के आसपास रहा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। नवंबर की शुरुआत से ही गंभीर स्तर पर चल रहे प्रदूषण के लेवल में महीने के अंतिम दिन हल्का सुधार हुआ है। हवा चलने से रविवार को एक्यूआई 235 दर्ज किया गया। यह एक महीने में पांचवीं बार है, जब वायु गुणवत्ता सूचकांक का लेवल ढाई सौ से नीचे आया है। एक्यूआई लेवल में मामूली सुधार जरूर हुआ है, लेकिन यह भी सामान्य कैटेगिरी से काफी ऊपर है।

गुरुग्राम में इस महीने की शुरुआत से ही प्रदूषण का लेवर गंभीर श्रेणी के आसपास रहा है। शहर की हवा अभी भी खतरे से खाली नहीं है। प्रदूषित हवा में सांस लेने से लोगों को जुकाम, खांसी, खराश, गले और आंखों में जलन की समस्या हो रही है। गुरुग्राम में इस समय की हवा भी खराब कैटेगरी में है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ग्वाल पहाड़ी मानीटरिंग सेंटर में रविवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स एक्यूआई 251 दर्ज किया गया। यहां पिछले कई दिनों से एक्यूआई 300 के ऊपर रहा रहा था। दूसरी ओर सेक्टर 51 में एक्यूआई 196, टेरीग्राम में 263 और विकास सदन का एक्यूआई 229 रिकार्ड किया गया। यह वायु गुणवत्ता सूचकांक भी खराब श्रेणी में आता है। इससे भी स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

शहर में अलग-अलग जगहों का एक्यूआई

  • ग्वाल पहाड़ी: 251
  • सेक्टर 51: 196
  • टेरी ग्राम: 263
  • विकास सदन: 229

हवा चलने से सर्दी बढ़ी, रात का पारा नौ डिग्री पर आया

दूसरी ओर हवा चलने से शहर में सर्दी का अहसास बढ़ गया है। रात के पारे में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान जहां 24.0 तो न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार तक रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। आठ डिग्री पर पारा जा सकता है। यातायात विभाग और जिला प्रशासन ने भी सर्दी को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है।