चाइनीज ठग सिंडिकेट पर कसेगा शिकंजा, मास्टरमाइंड तक पहुंचने को विदेश मंत्रालय से मदद मांगेगी गुरुग्राम पुलिस
गुरुग्राम साइबर क्राइम पुलिस चीनी ठग सिंडिकेट के सरगना तक पहुंचने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखेगी। सरगना 'सेगा' ...और पढ़ें

चाइनीज ठग सिंडिकेट को पूरी तरह खत्म करने के लिए साइबर क्राइम पुलिस विदेश मंत्रालय को पत्र लिखेगी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आदित्य राज, गुरुग्राम। चाइनीज ठग सिंडिकेट को पूरी तरह खत्म करने के लिए साइबर क्राइम पुलिस विदेश मंत्रालय को पत्र लिखेगी। सिंडिकेट का सरगना सेगा मूल रूप से चीन का रहने वाला है। वह कभी-कभी नेपाल बाॅर्डर के रास्ते भारत आता है। सरगना तक पहुंचने के लिए विदेश मंत्रालय का सहयोग आवश्यक है।
अलग-अलग टीमें काम कर रहीं
सरगना से पूछताछ से ही साफ होगा कि कितने लोगोंं से ठगी की जा चुकी है और कबसे सिंडिकेट सक्रिय है। पकड़े गए तीन आरोपितों के पास केवल डिवाइस लगाने की जिम्मेदारी थी। पूछताछ के मुताबिक अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। टीमों के नीचे भी कई-कई टीमें काम कर रही हैं। ऐसे में सरगना से पूछताछ से ही पता चलेगा कि कितने लोग ठगी के शिकार हो चुके हैं।
महिला कुंग पनमे को गिरफ्तार किया
कुछ दिन पहले साइबर क्राइम पुलिस ने सेक्टर 28 स्थित इलाके की एक बिल्डिंग में छापेमारी की थी। बिल्डिंग के एक फ्लैट में चाइनीज दंपती सिंडिकेट के लिए कालिंग सपोर्ट का काम कर रहे थे। मौके से नगालैंड मूल की महिला कुंग पनमे को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से तीन फोन बरामद किए गए थे। महिला से पूछताछ के बाद दिल्ली से उसके पति करमा व उसके दो अन्य साथियों लोबसांग एवं नवांग को गिरफ्तार किया गया।
सिंडिकेट कई स्तर पर काम कर रहा
तीनों से पूछताछ में पता चला कि वे मजनू का टीला के पास एक मकान में डिवाइस लगाने वाले थे। यह काम एक से दो दिन में पूरा होना था। पूछताछ के बाद आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें भोंडसी जेल भेज दिया गया। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि सिंडिकेट कई स्तर पर काम करता है। ऐसे में फील्ड में काम करने वालों से यह पता नहीं चल सकता कि कितने लोगों के साथ ठगी की गई। पूछताछ में यह भी सामने नहीं आया कि डिवाइस कहां-कहां स्थापित है, यह केवल सरगना को ही पता है। डिवाइस के माध्यम से एक बार में 20 लोगों को काॅल की जाती है।
डिवाइस की जांच की जाएगी
आरोपितों से बरामद डिवाइस की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत इंडियन साइबर क्राइम कार्डिनेशन सेंटर करेगा। इसके लिए साइबर क्राइम पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय को अलग से पत्र लिखेगी। जांच से पता चलेगा कि डिवाइस के माध्यम से कितने लाेगों को काल की गई। बरामद किए गए तीनों मोबाइल से कितने काल किए गए, इसका पता लगाने के लिए फारेंसिक लैब में मोबाइल दिए गए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा
"पकड़े गए आरोपितों का काम केवल डिवाइस लगाना था। वे आज-कल में डिवाइस लगाकर चले जाते। इसके बाद उन्हें आने की आवश्यकता नहीं थी। सिंडिकेट की काल करने वाली टीम कहीं से भी बैठकर लोगों को निशाना बनाती। समय रहते पता चल जाएगा, अन्यथा न जाने कितने लोग ठगी के शिकार हो जाते। मास्टर माइंड तक पहुंचने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही डिवाइस की जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। पत्र लिखने का काम शुक्रवार तक कर पूरा कर लिया जाएगा।"
-प्रियांशु दीवान, एसीपी साइबर काइम
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में बड़ा रियल एस्टेट फ्रॉड, ईडी ने अंसल हब-83 की जमीन और निर्माण पर कसा शिकंजा; 82 करोड़ की कुर्की
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 45 किमी सड़कें बनेंगी मॉडल, इन इलाकों में मिलेगी बेहतर सुविधाएं
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।