विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश से गुरुग्राम तक फैला अवैध हथियारों का नेटवर्क, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद; NCR में करते थे सप्लाई

Published: Mon, 02 Nov 2026 01:12 PM (IST)

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लाने वाले दो आरोपियों ...और पढ़ें

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

HighLights

  1. गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायरों को किया गिरफ्तार।

  2. मध्य प्रदेश से लाए गए 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद।

  3. पुलिस अब मुख्य सप्लायर और फैक्ट्री की तलाश में।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार सप्लाई करने आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से आठ देसी पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद की गई हैं।

हथियार सप्लाई की सूचना मिली

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 ने सेक्टर-112 बजघेड़ा से दीपक और राहुल नाम के दो लोगों को 5 पिस्टल, 11 मैगजीन और एक कार के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो हथियारों के सोर्स को लेकर अहम जानकारी मिली।

8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

इसी जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने एक नवंबर को सोहना-गुरुग्राम रोड पर जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी के पास से दो आरोपितों को 8 पिस्टल और 16 मैगजीन के साथ काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गांव बामनाला निवासी दुर्गेश और नरेंद्र के रूप में हुई है।

gurugram.crime

प्रति हथियार 7 हजार रुपये कमीशन लेते

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित पिछले करीब 4 साल से अवैध हथियार सप्लाई के धंधे में लिप्त हैं। ये मध्य प्रदेश में हथियार बनाने वाले व्यक्ति के लिए काम करते थे और बस के माध्यम से हथियार लेकर गुरुग्राम आते थे। दिल्ली समेत एनसीआर में सप्लाई करने के बदले इन्हें प्रति हथियार 7 हजार रुपये कमीशन मिलता था। आरोपितों ने ही पहले गिरफ्तार दीपक और राहुल को भी 5 पिस्टल सप्लाई की थीं।

एमपी में हथियार बनाने की फैक्ट्री की तलाश तेज

इस मामले में अब तक कुल 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर 13 पिस्टल और 27 मैगजीन बरामद की जा चुकी हैं। पुलिस अब मुख्य सप्लायर और मध्य प्रदेश में अवैध हथियार बनाने के ठिकाने की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- साउथ दिल्ली और गुरुग्राम के पब-बार करते थे ड्रग्स की सप्लाई, 106 ग्राम कोकेन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में निगम की बड़ी कार्रवाई, '24 घंटे चैलेंज' में लापरवाही पर 2 अफसरों पर जुर्माना; 62 को कारण बताओ नोटिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।