विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साउथ दिल्ली और गुरुग्राम के पब-बार करते थे ड्रग्स की सप्लाई, 106 ग्राम कोकेन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Published: Sun, 01 Nov 2026 05:36 PM (IST)

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दक्षिण दिल्ली और गुरुग्राम के पब-बार में कोकेन सप्लाई करने वाले चार ड्रग तस्करों ...और पढ़ें

106 ग्राम हाई क्वालिटी कोकेन के साथ घाना के नागरिक समेत चार ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

106 ग्राम हाई क्वालिटी कोकेन के साथ घाना के नागरिक समेत चार ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने चार ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार।

  2. दक्षिण दिल्ली-गुरुग्राम के पब-बार में करते थे सप्लाई।

  3. 106 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकेन हुई बरामद।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दक्षिण दिल्ली और गुरुग्राम के नामी पब और बार में आने वाले युवाओं को कोकेन आपूर्ति करने वाले एक घाना के नागरिक समेत चार ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान हुकुमुद्दीन, जाबिद हसन, मुश्ताक और घाना निवासी चार्ल्स ओवुसू उर्फ जानसन के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 106 ग्राम कोकेन बरामद की गई है।

106 ग्राम हाई क्वालिटी कोकेन बरामद 

डीसीपी हर्ष इंदौरा के मुताबिक कुछ माह पहले हवलदार संदीप कादियान को सूचना मिली थी कि छतरपुर का रहने वाला हुकुमुद्दीन दिल्ली-एनसीआर में कोकेन सप्लाई करने का काम करता है और वह द्वारका क्षेत्र में नशीले पदार्थों की डिलीवरी देने आ रहा है।

एसीपी राजपाल डबास व इंस्पेक्टर अक्षय गहलोत की टीम ने द्वारका सेक्टर-9 से हुकुमुद्दीन को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 106 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकेन बरामद हुई।

तब जाकर मुश्ताक किया गया गिरफ्तार

हुकुमुद्दीन से पूछताछ में पता चला कि उसने यह कोकेन छतरपुर निवासी जाबिद हसन से ली थी। जिसके आधार पर जाबिद हसन को नूंह (मेवात, हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया गया। जाबिद से पता चला कि उसने कोकेन मुश्ताक नाम के व्यक्ति से खरीदी थी। जिसके बाद मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया गया।

नाइजीरियन नागरिक से कोकेन खरीदता

मुश्ताक से पूछताछ के आधार पर देवली एक्सटेंशन (खानपुर) के किराए के मकान पर छापेमारी कर चार्ल्स ओवुसू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी तलाशी लेने पर 30 ग्राम कोकेन, पांच मोबाइल, एक डिजिटल वेइंग मशीन (तौलने वाली मशीन) और पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की छोटी थैलियां बरामद हुईं। पूछताछ में चार्ल्स ने बताया कि वह छतरपुर में रहने वाले डेविड नामक एक नाइजीरियन नागरिक से कोकेन खरीदता था।

फिर ड्रग्स तस्करी का धंधा करने लगा

पुलिस अब डेविड और सिंडिकेट के अन्य नेटवर्क की तलाश में छापेमारी कर रही है। हुकुमुद्दीन, चंदन होला, छतरपुर का रहने वाला है। वह पहले सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। जल्द पैसा कमाने के लालच में वह ड्रग्स तस्करी का धंधा करने लगा।

जाबिद हसन, गांव खरक, सतबारी, दिल्ली का रहने वाला है। वह पहले ऑटो-रिक्शा चलाता था। मुश्ताक भी गांव खरक, सतबारी, दिल्ली का रहने वाला है और पहले टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करता था।

पूरे सिंडिकेट को जड़ से खत्म करने की तैयारी

चार्ल्स ओवुसू, 2023 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था और वीजा खत्म होने के बाद वह अवैध रूप से भारत में रहकर नशे का नेटवर्क चला रहा था। क्राइम ब्रांच अब इस बात की जांच कर रही है कि भारत में कोकेन किस रास्ते से इंपोर्ट (आयात) की जा रही थी। इसके अलावा, गिरोह के वित्तीय लेन-देन और साउथ दिल्ली-गुरुग्राम के पब व बार से जुड़े अन्य संपर्कों को भी खंगाला जा रहा है ताकि इस पूरे सिंडिकेट को जड़ से खत्म किया जा सके।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के मंडोली चौक पर बाइक फिसलने से 20 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त घायल; तेज रफ्तार से बिगड़ा संतुलन

यह भी पढ़ें- Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर के लिए बुकिंग शुरू, जानें पूरा रूट शेड्यूल और कितना है किराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।