दिल्ली के मंडोली चौक पर बाइक फिसलने से 20 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त घायल; तेज रफ्तार से बिगड़ा संतुलन
उत्तर पूर्वी दिल्ली के मंडोली चौक पर हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय आर्यन की मौत हो गई, जबकि उसका ...और पढ़ें

यह हादसा सुबह करीब 9:55 बजे नंद नगरी डिपो के पास मुख्य वजीराबाद रोड से भोपुरा बॉर्डर फ्लाईओवर की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
मंडो चौक पर दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत।
तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसली।
घायल दोस्त को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिली।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के मंडोली चौक के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका पीछे बैठा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 9:55 बजे नंद नगरी डिपो के पास मुख्य वजीराबाद रोड से भोपुरा बॉर्डर फ्लाईओवर की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ। मृतक की पहचान आर्यन के रूप में हुई है, जो मोटरसाइकिल चला रहा था। वहीं, हादसे में उसका 18 वर्षीय दोस्त देव गंभीर रूप से घायल हो गया, जो पीछे बैठा था।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां सड़क पर एक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल पड़ी हुई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों घायलों को तुरंत राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल आर्यन ने दम तोड़ दिया, जबकि देव को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने के कारण मोटरसाइकिल अचानक फिसल गई थी। मौके पर मिले सड़क पर टायर के निशान से भी वाहन पर से नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी पूरी तरह पता लगाया जा रहा है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एक फॉरेंसिक टीम ने भी दुर्घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई व जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- 'PM कौन बनेगा, जनता तय करेगी', दिल्ली की महारैली में विपक्ष के बड़े-बड़े दावे; 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान
यह भी पढ़ें- दिल्ली में गैर-BS-6 गाड़ियों पर रोक, 5 बॉर्डरों पर सख्त चेकिंग; गुरुग्राम में थमी वाहनों की रफ्तार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।