विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में चल रहा था विदेशी नागरिकों को ठगने का 'इंटरनेशनल खेल', पुलिस के अचानक मारा छापा; 17 गिरफ्तार

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:19 PM (IST)

गुरुग्राम पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ अभियान में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. गुरुग्राम पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया।

  2. साइबर अपराध दक्षिण थाना पुलिस ने 17 आरोपितों को पकड़ा।

  3. अंतरराष्ट्रीय ठगी नेटवर्क के अहम राज खुलने की उम्मीद है।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में गुरुग्राम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। साइबर अपराध दक्षिण थाना पुलिस की टीम ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम राज खुलने की उम्मीद है।

पुलिस टीम को फर्जी कॉल सेंटर संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और 17 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में अंतरराष्ट्रीय रूप से सक्रिय होने की बात आई सामने

प्रारंभिक जांच में इस कॉल सेंटर के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय होने की बात सामने आई है। पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कॉल सेंटर के जरिए किन देशों के नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा था और इस नेटवर्क के तार कहां-कहां जुड़े हैं।

पुलिस आरोपितों के बैंक खातों, डिजिटल उपकरणों, कॉलिंग सिस्टम और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। इस मामले में आगे की जांच के दौरान कई और खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर के फर्जी कॉल सेंटर से हर दिन हो रही थी छह लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।