विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में पंचायतों और नगर निकायों को सशक्त बनाने पर राष्ट्रीय सम्मेलन, ये गणमान्य होंगे शामिल

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:51 PM (IST)

गुरुग्राम में पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर स्थानीय सरकार बनाने के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा।  

गुरुग्राम में पंचायतों और नगर निकायों को सशक्त बनाने पर राष्ट्रीय सम्मेलन ( फोटो स्रोत : जागरण )

गुरुग्राम में पंचायतों और नगर निकायों को सशक्त बनाने पर राष्ट्रीय सम्मेलन ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. गुरुग्राम में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

  2. पंचायतों और नगर निकायों के सशक्तिकरण पर मुख्य ध्यान

  3. वित्तीय स्थिरता और प्रभावी सेवा वितरण पर होगी चर्चा

आदित्य राज, गुरुग्राम। पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्थानीय सरकार के रूप में विकसित करने की दिशा में सोमवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा।

गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें स्थानीय स्वशासन को मजबूत बनाने और पंचायतों व नगर निकायों की कार्यप्रणाली को प्रभावी करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

ये गणमान्य होंगे अतिथि..

स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एसजेएचआइएफएम) की ओर से आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन का मुख्य विषय हरियाणा में पंचायतों और नगरपालिकाओं का सशक्तीकरण तथा स्थानीय निकायों को स्थानीय सरकार के रूप में विकसित करना है।

इसके तहत निकायों को अधिक अधिकार देने, निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति देने से जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

वित्तीय स्थिरता और सेवा वितरण पर जोर

पंचायतों और नगर निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत करना भी सम्मेलन के प्रमुख एजेंडे में शामिल है। प्रतिनिधि इस बात पर विचार करेंगे कि स्थानीय निकायों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें किस तरह अधिक सक्षम बनाया जा सकता है।

इसके साथ ही आमजन तक सरकारी सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उपायों और विभिन्न राज्यों के अनुभवों का आदान-प्रदान होगा। आयोजन की तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दिया गया।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में ग्रेप-3 की नियमों की अनदेखी करना पड़ा भारी, अवैध निर्माण की वजह से 25 संपत्तियों पर लगा 50 हजार का जुर्माना 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।