गुरुग्राम में एलपीजी संकट में नया कांड, सिलिंडर की बुकिंग को लेकर दंपती में झगड़ा; पति ने लगाई फांसी
गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने भयावह रूप ले लिया। ...और पढ़ें

सिलिंडर की बुकिंग को लेकर उपजे विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। एलपीजी सिलिंडर को लेकर जहां लोग सुबह से शाम तक लाइन लगा रहे हैं। वहीं, इसी सिलिंडर की बुकिंग को लेकर उपजे विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। पति-पत्नी में सिलिंडर बुकिंग को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सेक्टर 10ए थाना क्षेत्र के गढ़ी हरसरु में रविवार रात घटित हुई है।
सिलिंडर बुक कराने को लेकर पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव फंदे से लटका पाया गया। मृत युवक की पहचान संभल जिले के शेरपुर गांव के रहने वाले 33 वर्षीय राहुल के रूप में की गई। वह पत्नी व चार बच्चों के साथ गढ़ी हरसरू गांव में रहता था। वह पेंटर का काम करता था और शराब पीने का आदी था।
रविवार रात को पत्नी के साथ सिलिंडर बुक कराने को लेकर उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकल गया। काफी देर इंतजार करने के बाद उसकी पत्नी अपने कमरे में बच्चाें के साथ सो गई थी। सोमवार सुबह छह बजे जब पत्नी उठी तो उसने राहुल को पास के कमरे के दरवाजे पर ग्रिल से फंदे पर लटके हुए पाया।
यह नजारा देखते ही सबके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर 93 चौकी पुलिस ने बताया कि दंपती के बीच सिलिंडर बुक कराने को लेकर झगड़ा होने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पत्नी ने जड़े थप्पड़ तो पति ने रची थी हत्या की साजिश, काजल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में प्रेमिका ने दूसरे से कर ली शादी तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान, लिव-इन में रह रहे थे दोनों
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में अवैध पीजी गेस्ट हाउसों पर बड़ी कार्रवाई, मानवाधिकार आयोग के आदेश पर सर्वे शुरू; 86 चिन्हित
