विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में पत्नी ने जड़े थप्पड़ तो पति ने रची थी हत्या की साजिश, काजल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा

Published: Mon, 23 Mar 2026 05:28 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 23 Mar 2026 05:31 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में एक पति ने पत्नी की हत्या की साजिश रची और उसे एनेस्थीसिया इंजेक्शन लगाकर मार डाला। चार महीने ...और पढ़ें

पत्नी की हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपित पुलिस की गिरफ्त में। आर्काइव

पत्नी की हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपित पुलिस की गिरफ्त में। आर्काइव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। चार महीने पहले एक युवक के साथ प्रेम विवाह करने वाली महिला काजल की हत्या को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पकड़े गए आरोपित पति से रिमांड के दौरान पूछताछ में पता चला कि पत्नी की हत्या एक सोची समझी साजिश थी।

अरुण-काजल के बीच क्यों हुआ था विवाद?

आरोपित पति सूखा नशा करता था। कुछ दिन पहले उसके पर्स में नशे का पैकेट मिलने पर पत्नी ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए थे। इसके बाद ही उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची।

Khabar Gurugram (6)

पति अरुण के साथ काजल। (फोटो सौजन्य- स्वजन)

क्या है पूरा मामला?

18 मार्च की रात गुरुग्राम के साढ़राणा गांव की रहने वाली 23 वर्षीय काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इनके भाई गुरदीप ने सेक्टर 93 चौकी पुलिस को काजल के पति गाजियाबाद के रहने वाले अरुण के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया।

बताया था कि आरोपित ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर काजल की हत्या कर दी। पुलिस ने जांच करते हुए शनिवार को आरोपित पति अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पहले दिन पूछताछ में यह कई बार बयान बदलता रहा। कहा कि उसने काजल को दर्द निवारक इंजेक्शन लगाया था।

अरुण की नौकरी क्यों गई थी?

सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि अरुण नशा करने का आदी था। इसलिए इसे कहीं भी नौकरी नहीं मिल रही थी। पिछले दिनों जिस अस्पताल में यह नौकरी कर रहा था, नशे के कारण वहां से उसे हटा दिया गया था। नशे के लिए भी आरोपित कई बार पैसे की मांग कर रहा था। नशे की जानकारी काजल को भी थी। इसलिए बार-बार दोनों में झगड़े हो रहे थे।

होली के दौरान काजल अपने मायके साढ़राणा में रहने के लिए आ गई। पति अरुण भी पीछे-पीछे आ गया। कुछ दिन बाद अरुण के पर्स से काजल को मादक पदार्थ का पैकेट मिला। जब इस बारे में उसने जानकारी की तो बहस हो गई।

इस पर काजल ने अरुण को कई थप्पड़ जड़ दिए। इसी के बाद उसने उसकी हत्या करने की ठान ली। बताया कि उसने शहर के निजी क्लीनिक से एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लिया। 18 मार्च की शाम को काजल को ग्राउंड फ्लोर पर बात करने के लिए बुलाया। इसी दौरान उसके हाथ पर इंजेक्शन लगा दिया।

सुबूत छिपाने की कोशिश

आरोपित से पूछताछ में पता चला कि इंजेक्शन लगाने के बाद उसने सुबूत मिटाने की भी कोशिश की। उसने उस एनेस्थीसिया के वायल को बाथरूम की नाली में फेंक दी। उसे पूरा यकीन था कि पानी के साथ वायल नाले में चला जाएगा और किसी को कोई जानकारी नहीं मिलेगी। हालांकि, समय पर पुलिस को सूचना मिलने पर जांच के दौरान बाथरूम की नाली से एनेस्थीसिया के टूटे वायल को बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पति ने नर्स को दिया जहर का इंजेक्शन; 4 महीने पहले हुई थी लव मैरिज, पढ़ें पूरी कहानी