विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में देर रात बड़ा हादसा, कार को टक्कर मार पलटी तेज रफ्तार टैक्सी; पलटने के बाद अंदर फंसा रहा ड्राइवर

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:58 PM (IST)

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार टैक्सी ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। जिससे ...और पढ़ें

HighLights

  1. गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड पर टैक्सी पलटी।

  2. तेज रफ्तार टैक्सी ने दूसरी कार को टक्कर मारी।

  3. टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर शनिवार रात करीब एक बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित टैक्सी एक दूसरी कार को टक्कर मारते हुए पलट गई।

हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है कि हादसा कैसे हुआ।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोल्फ कोर्स रोड पर रात करीब एक बजे ट्रैफिक सामान्य था, लेकिन गाड़ियों की रफ्तार तेज थी। बताया जाता कि गोल्फ कोर्स अंडरपास में आइ-10 कार आगे धीमी रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई ह्यूंडई औरा टैक्सी ने टक्कर मार दी।

कार पलटने से फंसा चालक

हादसे के बाद कार सड़क पर पलट गई। दोनों ही गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों ने औरा कार से फंसे हुए चालक को निकाला। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घायल ड्राइवर की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे के बाद सड़क पर टैक्सी पलटने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया।

क्रैन की मदद से हटी टैक्सी

सूचना मिलते ही डीएलएफ की पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पलटी हुई टैक्सी और दूसरी क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर किनारे किया गया। खबर लिखे जाने तक हादसे के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई थी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के दूल्हे से हुई देहरादून की दुल्हन की शादी, पति बोला- 'सांवली है', भूखा रखा... 20 दिन में मायके लौटी

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में हुई टक्कर का बदला लेने गाजियाबाद पहुंचे हमलावर, कार में तोड़फोड़ और परिवार को जान से मारने की धमकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।