मतदाता सूची संशोधन की समय सारिणी में बदलाव, आपत्तियों के निस्तारण के लिए 15 दिसंबर तक का समय
निर्वाचन आयोग ने गुरुग्राम में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची संशोधन की समय-सारिणी बदली है।

गुरुग्राम में मतदाता सूची संशोधन की नई समय-सारिणी जारी ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
मतदाता सूची संशोधन की समय-सारिणी में निर्वाचन आयोग ने किया बदलाव।
दावे और आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर।
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 22 दिसंबर को होगा।
आदित्य राज, गुरुग्राम। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग ने समय-सारिणी में बदलाव किया है। इसके तहत अब दावे और आपत्तियों के निस्तारण के लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है।
वहीं, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर को किया जाएगा। पहले निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव होने से मतदाताओं को सूची में अपना नाम और विवरण जांचने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरणों की जांच करना जरूरी है।
अगर किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है या दर्ज विवरण में कोई गलती है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत 15 दिसंबर तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी
कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है।युवाओं और पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों को भी सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया अपनानी चाहिए।
मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए सभी नागरिकों को अंतिम सूची के प्रकाशन से पहले अपने नाम और अन्य जानकारियों की जांच कर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- ये क्या हो रहा है..? गुरुग्राम में एजेंसियों की कोताही, कूड़ा संग्रहण में हो रही लेटलतीफी, बढ़ी परेशानी