विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दवा नमूनों की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

Published: Fri, 13 Nov 2026 01:38 AM (GMT+05:30)

ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही के कारण दवाओं के नमूनों की जांच अधूरी रह गई, पहले सरकारी लैब में सुविधा ...और पढ़ें

दवा नमूनों की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर ( एआई जेनरेटेड इमेज)

दवा नमूनों की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. सरकारी लैब में जांच सुविधा की कमी सामने आई।

  2. कोलकाता लैब ने दस्तावेजों में तकनीकी खामियां बताईं।

  3. अदालत ने राज्य ड्रग कंट्रोलर से जवाब मांगा।

आदित्य राज, गुरुग्राम। दवाओं के तीन नमूनों की जांच कराने के मामले में ड्रग कंट्रोलर विभाग की तैयारियों की पोल खुल गई है।

पहले सरकारी लैब में आवश्यक जांच सुविधा नहीं होने के कारण नमूनों की जांच अधूरी रह गई और अब कोलकाता स्थित सेंट्रल ड्रग लैब ने भी विभाग की ओर से भेजे गए दस्तावेजों में तकनीकी खामियां उजागर की हैं।

दवाओं के नाम पर मांगा गया स्पष्टीकरण

लैब ने नमूनों की जांच के लिए जरूरी सामग्री और दस्तावेज उपलब्ध कराने के साथ ही दवा के नाम को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा है।

मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रजत वर्मा की अदालत ने राज्य ड्रग कंट्रोलर-कम-लाइसेंसिंग अथारिटी, पंचकूला से जवाब तलब किया है। मामले की सुनवाई आठ दिसंबर को होगी।

दरअसल, नौ अक्टूबर को अदालत ने सरकारी लैब में हाई परफार्मेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी (एचपीएलसी) सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण तीन दवाओं के नमूने जांच के लिए कोलकाता स्थित सेंट्रल ड्रग लैब भेजने के आदेश दिए थे।

अधूरी रह गई रिपोर्ट..

सरकारी लैब आवश्यक तकनीकी सुविधा के अभाव में निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच नहीं कर पाई थी, जिसके चलते उसकी रिपोर्ट अधूरी रह गई थी। कोलकाता लैब में नमूने पहुंचने के बाद वहां से आई रिपोर्ट में एक और तकनीकी अड़चन सामने आ गई।

लैब ने बताया कि नमूनों में मौजूद टोफासिटिनिब साइट्रेट की जांच के लिए जरूरी रेफरेंस स्टैंडर्ड/वर्किंग स्टैंडर्ड उपलब्ध नहीं है। इसके लिए विभाग को संबंधित सर्टिफिकेट आफ एनालिसिस (सीओए) सहित आवश्यक सामग्री मुहैया कराने को कहा गया है।

दवा के नाम में भी मिली तकनीकी गड़बड़ी

लैब ने अदालत को भेजे गए फार्म-1 में भी खामी बताई है। इसमें दवा का नाम टोफीसिटिनिब लिखा गया था, जबकि लैब के अनुसार मान्यता प्राप्त दवा अणु का नाम टोफासिटिनिब है। इस अंतर के चलते लैब ने अदालत से स्पष्ट करने को कहा है कि आखिर किस दवा का परीक्षण किया जाना है।

इस प्रकार, सरकारी लैब में जांच सुविधा का अभाव और दूसरी लैब को भेजे गए दस्तावेजों में तकनीकी गलतियों के कारण तीनों नमूनों की जांच की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।

अदालत ने इस स्थिति पर संज्ञान लेते हुए राज्य ड्रग कंट्रोलर-कम-लाइसेंसिंग अथारिटी, पंचकूला को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब विभाग के जवाब के बाद ही नमूनों की जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में वाटिका एक्सप्रेशंस में चारदीवारी तोड़ने और फायरिंग के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की उठाई मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।