विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़कों पर घूमते 19 पशु पकड़े, गोशालाओं और नंदीशालाओं में भेजा

Published: Sun, 22 Nov 2026 11:07 PM (IST)

गुरुग्राम नगर निगम ने सड़कों पर घूमने वाले पशुओं पर अंकुश लगाने के लिए 'मिशन सुरक्षित गुरुग्राम' अभियान तेज किया है। इस अभियान के तहत 19 घुमंतू पशुओं को पकड़कर गोशालाओं और नंदीशालाओं में सुरक्षित भेजा गया, जिससे यातायात बाधा और दुर्घटनाएं कम हों।

बेसहारा पशुओं को लेकर एक्शन में गुरुग्राम प्रशासन ( फोटो स्रोत : जागरण )

बेसहारा पशुओं को लेकर एक्शन में गुरुग्राम प्रशासन ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. नगर निगम ने 'मिशन सुरक्षित गुरुग्राम' अभियान तेज किया।

  2. सड़कों से 19 घुमंतू पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा।

  3. यातायात बाधा और सड़क दुर्घटनाएं कम करने का लक्ष्य।

आदित्य राज, गुरुग्राम। गुरुग्राम की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर खुले में घूमने वाले पशुओं पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है।

शनिवार को ‘मिशन सुरक्षित गुरुग्राम’ के तहत निगम की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 19 घुमंतू पशुओं को पकड़ा। सभी पशुओं को सुरक्षित रूप से गोशालाओं और नंदीशालाओं में भेज दिया गया।

बेसहारा पशुओं को लेकर सक्रिय गुरुग्राम प्रशासन

अभियान का उद्देश्य सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले पशुओं के कारण यातायात में आने वाली बाधाओं और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।

निगमायुक्त डॉ पंकज का कहना है कि खुले में घूमने वाले पशु आम नागरिकों के साथ स्वयं पशुओं की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं को सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर खुला न छोड़ें। उनकी देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना पशुपालकों की जिम्मेदारी है।

पशुपालकों से की गई बड़ी अपील..

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करने और कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों से भी अपील की कि कहीं खुले में पशु दिखाई देने पर नगर निगम को सूचना दें और अभियान में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें- मतांतरण की पाठशाला: दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक हजार छात्र एनजीओ के वालिंटियर, पुलिस जांच जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।