विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, पूर्वांचल समाज ने नगर निगम से की मुलाकात

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:19 AM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं, पूर्वांचल समाज ने नगर निगम से 32 सामूहिक छठ घाटों ...और पढ़ें

गुरुग्राम में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, पूर्वांचल समाज ने नगर निगम से की मुलाकात ( एआई जेनरेटेड इमेज)

गुरुग्राम में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, पूर्वांचल समाज ने नगर निगम से की मुलाकात ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. पूर्वांचल समाज ने गुरुग्राम में 32 छठ घाटों पर सुविधाएं मांगी।

  2. नगर निगम आयुक्त से मिलकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह।

  3. छठ महापर्व 15 और 16 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।

आदित्य राज, गुरुग्राम। छठ महापर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्वांचल समाज की विभिन्न संस्थाओं ने शहर में 32 सामूहिक छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई, पानी, रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग नगर निगम से की है।

इस संबंध में भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राघवेंद्र सिंह, पूर्वांचल एकता मंच के सत्येंद्र सिंह व जन सेवा एवं सांस्कृतिक चेतना मंच के अध्यक्ष रणधीर राय ने नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया से मुलाकात कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।

15 और 16 नवंबर को मनाया जाएगा छठ

आयुक्त ने अतिरिक्त आयुक्त को छठ घाटों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार 15 और 16 नवंबर को छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम से सहयोग मांगा गया है।

सम्पूर्ण पूर्वांचल महासंघ की कार्यकारिणी के सदस्यों ने राधा कृष्ण मंदिर, राधा कुंड, साउथ सिटी-1 में छठ घाट की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। इसमें रामशंकर सिंह, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, दिलीप सिंह, ओपी सिंह, राजेश सिंह और वेद प्रकाश सिंह ने श्रमदान किया।

तैयार किया जा रहा छठ घाट

जन सेवा एवं सांस्कृतिक चेतना मंच की ओर से कादीपुर कम्युनिटी सेंटर में भी 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष रणधीर राय ने बताया कि घाट तैयार करने के लिए जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर टैंकरों से पानी भरवाया जाएगा।

आयोजन में 8 से 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंच की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं।

न्यू पालम विहार वार्ड-5 स्थित सूर्य देव मंदिर छठ घाट पर छठ पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें पिछले वर्ष से बेहतर व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में प्रधान सुनील कुशवाहा, उपप्रधान अर्जुन दास और सचिव संजीव सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संजीव सिंह ने बताया कि छठ घाटों की साफ-सफाई का काम जोर-शोर से चल रहा है।

शहर के प्रमुख छठ घाट

लेबर चौक सेक्टर-5, न्यू पालम विहार, शक्ति पार्क से प्रदीप कनौजिया, शिवा एन्क्लेव, कन्हई गांव , देवीलाल कालोनी, सेक्टर-15 पार्ट-2, सूरत नगर फेज-2, मानेसर, कादीपुर कम्युनिटी सेंटर, सरस्वती एन्क्लेव, बसई तालाब, चकरपुर, राजेंद्र पार्क, वाटिका सेक्टर-82, पंजीरी प्लांट सेक्टर-5, श्याम कुंज, मारुति कुंज, शिवा एन्क्लेव-2, गढ़ी हरसरु, धनकोट, मानेसर, राजेंद्र पार्क-2, शीतला माता पार्किंग, रेयान एन्क्लेव, अशोक विहार फेज-3, धूमसपुर, पूर्वांचल कला सांस्कृतिक सेवा समिति, सूरत नगर फेज-2, स्नेह विहार मारुति कुंज और ओम विहार के घाट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- एटीएस एडवांटेज सोसायटी में फर्जी हस्ताक्षर को लेकर एक्शन तेज, जांच शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।