विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटीएस एडवांटेज सोसायटी में फर्जी हस्ताक्षर को लेकर एक्शन तेज, जांच शुरू

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:26 AM (IST)

इंदिरापुरम की एटीएस एडवांटेज सोसायटी के निवासियों ने आरोप लगाया है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत ...और पढ़ें

एटीएस एडवांटेज सोसायटी में फर्जी हस्ताक्षर से शिकायत का आरोप जांच शुरू ( एआई जेनरेटेड इमेज)

एटीएस एडवांटेज सोसायटी में फर्जी हस्ताक्षर से शिकायत का आरोप जांच शुरू ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. निवासियों के फर्जी हस्ताक्षर कर डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत।

  2. एओए ने शिकायत पत्र डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय को भेजे।

  3. चार निवासियों ने हस्ताक्षर फर्जी होने का दावा किया।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम स्थित एटीएस एडवांटेज सोसायटी के निवासियों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत करने का आरोप लगाया है।

इस मामले में निवासियों ने एओए से लिखित शिकायत की है। एओए ने निवासियों के शिकायत पत्र डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय भेज दिए हैं।

एओए का ऑडिट कराने की मांग की गई थी..

एओए सचिव सुमित चौधरी ने बताया कि पूर्व में सोसायटी के एक निवासी ने पूर्व में रहे डिप्टी रजिस्ट्रार से एओए का ऑडिट कराने की मांग की थी। सोसायटी का हैंडओवर एओए को न होने के कारण डिप्टी रजिस्ट्रार ने ऑडिट कराने से मना कर दिया था।

नए डिप्टी रजिट्रार आने के बाद अब इसी मामले से संबंधित एक नई शिकायत डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में 15 नए शिकायतकर्ताओं के हस्ताक्षरों के साथ प्रस्तुत की गई है।

सहमति के बिना किए गए हस्ताक्षर..

इस मामले में डिप्टी रजिस्ट्रार ने ऑडिट कराने के निर्देश दे दिए। हस्ताक्षर करने वाले चार निवासियों का कहना है कि न तो उस शिकायत पर हस्ताक्षर किए हैं और न ही उन्हें इस मामले की कोई जानकारी है।

निवासियों ने आरोप लगाया है कि शिकायत पत्र पर उनके हस्ताक्षर उनकी जानकारी और सहमति के बिना किए गए हैं।

निवासियों के लिखित पत्र डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय को भी भेज दिए गए हैं, ताकि पूरे मामले की जांच हो सके और वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

यह भी पढ़ें- 'रिफाइनरी लगाओ और क्रूड ऑयल ले जाओ'; गुयाना का भारत को बड़ा ऑफर



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।