विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में 50 यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराई, DME पर फटा फ्यूल टैंक; मच गई अफरा-तफरी

Published: Wed, 01 Jul 2026 08:28 AM (IST)

गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक निजी वोल्वो बस डिवाइडर से टकरा गई, जिससे ईंधन टंकी फट गई और डीजल ...और पढ़ें

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस की ईंधन टंकी फट गई और पूरा डीजल एक्सप्रेसवे पर फैल गया। एआई इमेज

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस की ईंधन टंकी फट गई और पूरा डीजल एक्सप्रेसवे पर फैल गया। एआई इमेज

HighLights

  1. निजी वोल्वो बस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई।

  2. बस की ईंधन टंकी फटी, डीजल फैलने से यातायात प्रभावित।

  3. कुछ यात्रियों को हल्की चोटें, पुलिस ने जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोहना क्षेत्र में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से जयपुर जा रही एक निजी वोल्वो बस डिवाइडर से टकरा गई। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस की ईंधन टंकी फट गई और पूरा डीजल एक्सप्रेसवे पर फैल गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जबकि अधिकांश यात्री सुरक्षित रहे। बस के खराब हो जाने के कारण यात्रियों को लगभग दो घंटे तक सड़क पर खड़े रहना पड़ा। प्रशासन ने दूसरी बस का प्रबंध कर सभी यात्रियों को जयपुर रवाना किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही या नींद आने की आशंका जताई जा रही है। एक्सप्रेसवे पर डीजल फैलने के कारण सफाई अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: फर्जी दस्तावेजों के सहारे GMDA का टेंडर हासिल करने की कोशिश, शिकायत के बाद जांच शुरू

यह भी पढ़ें- अब नहीं ठप होंगे गुरुग्राम के उद्योग! श्रमिक विवादों को सुलझाने और कानून व्यवस्था के लिए पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

यह भी पढ़ें- रील के चक्कर में जान से खिलवाड़! गुरुग्राम के एमजी रोड पर चलती बोलेरो के बोनेट पर बैठकर युवक ने किया स्टंट, VIDEO वायरल