विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रील के चक्कर में जान से खिलवाड़! गुरुग्राम के एमजी रोड पर चलती बोलेरो के बोनेट पर बैठकर युवक ने किया स्टंट, VIDEO वायरल

Published: Tue, 30 Jun 2026 03:28 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम के एमजी रोड पर एक युवक ने महिंद्रा बोलेरो के बोनट पर बैठकर जानलेवा स्टंट किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

HighLights

  1. गुरुग्राम के एमजी रोड पर खतरनाक स्टंट।

  2. बोलेरो के बोनट पर बैठकर युवक ने किया स्टंट।

  3. सोशल मीडिया रील के लिए जान जोखिम में डाली।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। एमजी रोड पर स्टंटबाजी का एक खतरनाक मामला सामने आया है। यहां सहारा माल के ठीक सामने सर्विस लेन पर एक काले रंग की महिंद्रा बोलेरो गाड़ी के बोनेट पर बैठ कर एक युवक ने जानलेवा स्टंट किया। मंगलवार सुबह से इसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

लाइक के चक्कर में इस तरह की हरकत 

वीडियो में दिख रहा है कि रील बनाने और इंटरनेट मीडिया पर लाइक के चक्कर में इस तरह की हरकत की गई। इस स्टंटबाजी ने सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों की जान को भी जोखिम में डाल दिया। सर्विस रोड पर पब, बार और शापिंग माल के कारण यहां काफी भीड़भाड़ रहती है।

वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ी की रफ्तार तेज है और चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा है, जबकि एक युवक बोनेट पर बैठा हुआ है। एमजी रोड पर पुलिस की निरंतर निगरानी रहती है, इसके बावजूद इस तरह की हरकत से कानून व्यवस्था को चुनौती दी गई।

पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मानेसर के 5 गांवों को गंदे पानी से मिलेगी निजात, 6 करोड़ की लागत से बनेंगे नए एसटीपी