विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम: भूतेश्वर मंदिर के पास चिकन बिरयानी दुकान पर बवाल, हिंदू संगठनों ने की बंद कराने की मांग

Published: Fri, 06 Feb 2026 11:48 AM (IST)

गुरुग्राम के सेक्टर 11 स्थित भूतेश्वर मंदिर के पास चिकन बिरयानी की दुकान खोलने पर विवाद खड़ा हो गया है। ...और पढ़ें

मंदिर के पास चिकन बिरयानी की दुकान पर कार्रवाई के लिए शिवाजी नगर थाने में शिकायत लेकर पहुंचे हिंदू संगठनों के लोग।

मंदिर के पास चिकन बिरयानी की दुकान पर कार्रवाई के लिए शिवाजी नगर थाने में शिकायत लेकर पहुंचे हिंदू संगठनों के लोग।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 11 स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर के पास चिकन बिरयानी की दुकान खोलने को लेकर विवाद हो गया। बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों व मंदिर के पुजारी ने पुलिस प्रशासन ने इस दुकान को बंद कराने की मांग की है। हिंदू संगठनों ने इसकी लिखित शिकायत पर शिवाजी नगर थाने में दी।

बजरंग दल के प्रखंड सह संयोजक विरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चिकन बिरयानी की दुकान भूतेश्वर मंदिर परिसर के पास में ही स्थित है और मंगलवार को भी खुली रहती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बजरंग दल व हिंदू संगठन के लोग मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा RERA का बड़ा फैसला, बुकिंग के बाद खरीदार डिफाॅल्ट कर जाए तो बिल्डर सिर्फ 10% राशि ही जब्त कर पाएगा

दुकान के पास अतिक्रमण का भी आरोप

मंदिर के पास इस तरह की दुकान होने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। बताया कि यह दुकान मंदिर से महज 50 मीटर की दूरी पर है। साथ ही दुकान के बाहर अतिक्रमण भी है।

इससे भी लोगों को परेशानी हो रही है। कहा कि ऐसी दुकानें धार्मिक स्थलों के आसपास नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दुकान को बंद कराने की मांग की है।

शिवाजी नगर थाना पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। देखा जाएगा कि दुकान की लोकेशन, लाइसेंस की वैधता और धार्मिक स्थल से दूरी के नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Cyber City में जल्द होगा मेट्रो विस्तार, गुरुग्राम मेट्रो को मिली हरी झंडी; जमीन अधिग्रहण तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।