एक हाथ में बीयर की बोतल, दूसरे से चलाई बाइक; सड़क पर स्टंट का VIDEO वायरल
गुरुग्राम-सोहना रोड पर दो बाइक सवारों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे चलती बाइक पर बीयर पीते हुए ...और पढ़ें
-1762324868919_m.webp)
HighLights
गुरुग्राम सोहना रोड पर बाइक सवार दो लोगों ने बाइक चलाते समय पी बीयर
पीछे से आ रहे हैं वाहन चालकों ने बाइक सवार युवकों का बनाया वीडियो
ट्रैफिक पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की कार्रवाई
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेस एक्सप्रेस पर कई बार गाड़ियों से स्टंट करने के मामले सामने आ चुके हैं। अब सोहना रोड का एक ताजा वीडियो सामने आया है। इसमें बाइक सवार दो युवक चलती बाइक पर ही बीयर पीते दिखाई दे रहे हैं।
पीछे से आ रहे कुछ वाहन चालकों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर ट्रैफिक पुलिस गुरुग्राम ने एक कमेंट के माध्यम से जानकारी दी कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अपने दोनों हाथों में बीयर की बोतलें पकड़ी हुई हैं। जब एक कार ड्राइवर महिला ने बाइक के करीब जाकर वीडियो बनाया तो युवक ने बोतलें लहराते हुए बाइक दौड़ा ली। यह भी दिख रहा है कि बाइक चला रहा युवक भी अपने एक हाथ से बीयर पी रहा है और दूसरे हाथ से हैंडल पकड़े हुए है।
महिला ने वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए गुरुग्राम पुलिस को टैग किया। महिला ने लिखा कि दो लड़के हाथों में बीयर की बोतलें लिए नशे में बाइक चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था। वे लगभग कारों और लोगों को टक्कर मारने वाले थे। 53 सेकेंड के इस वीडियो में बाइक का नंबर (RJ 60SC 4519) भी दिख रहा है।
