विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुबह-शाम की धुंध और गिरते तापमान से बिगड़ी गुरुग्राम की हवा, 278 तक पहुंचा AQI; बुजुर्गों के लिए अलर्ट

Published: Tue, 24 Nov 2026 03:20 PM (IST)

गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है, सुबह एक्यूआई 278 दर्ज किया गया जो दिन में हवा चलने से मामूली रूप से घटकर 273 हुआ। 

गुरुग्राम में AQI का स्तर। फाइल फोटो

गुरुग्राम में AQI का स्तर। फाइल फोटो

HighLights

  1. गुरुग्राम का एक्यूआई सुबह 278, दिन में 273 दर्ज।

  2. सुबह की धुंध, कम हवा से प्रदूषण कण जमा।

  3. ग्रेप नियमों का उल्लंघन, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण नहीं।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। साइबर सिटी की हवा लगातार खराब बनी हुई है। सुबह और शाम के समय प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों की सांसों पर संकट गहराने लगा है। मंगलवार सुबह आठ बजे गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 278 दर्ज किया गया।

हालांकि, दिन में हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट आई और दोपहर एक बजे एक्यूआइ 273 पर पहुंच गया। इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रही। सुबह के समय धुंध छाने और तापमान में गिरावट के कारण प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर हो रही है।

धुंध के साथ धूल और धुएं के कण

मौसम में बदलाव के साथ हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषण के कण वातावरण में नीचे ही जमा हो रहे हैं। सुबह के समय धुंध के साथ धूल और धुएं के कण हवा में घुलकर लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। दिन में कुछ समय के लिए हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी जरूर आई, लेकिन इससे राहत मिलने की उम्मीद कम है।

सुबह और शाम के समय वाहनों की आवाजाही बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। इससे सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

ग्रेप के नियमों हो रहा उल्लंघन

प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के पहले और दूसरे चरण के नियम लागू होने के बावजूद कई स्थानों पर इनकी अवहेलना जारी है।

निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के उपायों और सड़कों पर नियमित पानी के छिड़काव की व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आ रही है। कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ती रहती है, जिससे प्रदूषण बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

नियमित छिड़काव और सख्त कार्रवाई की जरूरत

विशेषज्ञों के अनुसार प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने, निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के उपाय सुनिश्चित करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। संबंधित विभागों की ओर से निगरानी बढ़ाने के साथ प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को लागू करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, पंचायत और शहरी निकायों को आत्मनिर्भर करने पर दिया गया जोर

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में अवैध होर्डिंग के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, सभी आउटडोर विज्ञापन का होगा विस्तृत सर्वेक्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।