विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में SIR में गायब मिले 4.53 लाख वोटर्स, नाम जुड़वाने के लिए पहुंचे महज 200

Published: Fri, 27 Nov 2026 01:57 AM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 4.53 लाख से अधिक मतदाता सूची से गायब मिले हैं, जिनमें से अब तक केवल 200 ने ही नाम दोबारा जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। 

गुरुग्राम में SIR में गायब मिले 4.53 लाख वोटर्स ( फोटो स्रोत : जागरण )

गुरुग्राम में SIR में गायब मिले 4.53 लाख वोटर्स ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. गुरुग्राम में 4.53 लाख से अधिक मतदाता सूची से गायब।

  2. केवल 200 मतदाताओं ने नाम जुड़वाने हेतु आवेदन किया।

  3. मतदाता सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित है।

आदित्य राज, गुरुग्राम। गुरुग्राम में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में दर्ज 4.53 लाख से अधिक मतदाता मौके पर नहीं मिले हैं।

इनमें से अब तक 30 हजार मतदाताओं का सत्यापन किया जा चुका है। लेकिन, नाम दोबारा जुड़वाने के लिए केवल 200 मतदाता ही आगे आए हैं।

सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर

ऐसे में पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बनाए रखने के साथ पुनरीक्षण प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करना प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। सत्यपान की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित है।

एसआईआर शुरू होने से पहले जिले के गुड़गांव, बादशाहपुर, पटौदी और सोहना विधानसभा क्षेत्रों में कुल 15 लाख 55 हजार 34 मतदाता थे। पुनरीक्षण के दौरान 4 लाख 53 हजार 79 मतदाता मौके पर नहीं मिले।

जिले में तैनात किए गए बीएलओ

इनकी स्थिति का पता लगाने के लिए जिले में 1,504 बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) लगाए गए हैं। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बने रहें।

प्रशासन की ओर से मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। नाम दर्ज नहीं होने या किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित समय में संबंधित अधिकारी के पास आवेदन करें।

बीएलओ के सत्यापन के साथ मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है, ताकि अंतिम सूची में किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए।

मौके पर नहीं मिले मतदाताओं का सत्यापन जारी

मौके पर नहीं मिले मतदाताओं का सत्यापन जारी है। अब तक सत्यापित 30 हजार मतदाताओं में से केवल 200 ने ही दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। नाम जुड़वाने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

ऐसे में शेष मतदाताओं का सत्यापन कर पात्र लोगों को नाम जुड़वाने का अवसर देना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में चल रहे एसआईआर कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची संशोधन की समय-सारिणी में बदलाव किया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर को होगा।


30 नवंबर के बाद भी सत्यापन के दौरान जो मतदाता नहीं मिलेंगे, उनके दूसरे स्थान पर स्थानांतरित होने, एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होने के कारण एक जगह से नाम कटने या मृत्यु होने की संभावना है। प्रत्येक मतदाता की स्थिति का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटे। पात्र मतदाताओं से अपील है कि वे आगे आकर सहयोग करें।-- राजेंद्र हुड्डा, चुनाव तहसीलदार गुरुग्राम

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: बादशाहपुर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, पहले दिन 1.51 करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी गई


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।