विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम: बादशाहपुर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, पहले दिन 1.51 करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी गई

Published: Fri, 27 Nov 2026 01:39 AM (GMT+05:30)

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। पहले ही दिन 1.51 करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसमें सर्कल-टू में सर्वाधिक चोरी दर्ज हुई।

बादशाहपुर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई (एआई जेनरेटेड इमेज)

बादशाहपुर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया।

  2. पहले दिन 1.51 करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई।

  3. सर्कल-टू में सर्वाधिक 91.39 लाख रुपये की चोरी मिली।

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर। गुरुग्राम के बादशाहपुर में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से शुरू किए गए विशेष अभियान के पहले दिन ही बड़ी सफलता मिली है।

बृहस्पतिवार को निगम की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर 1.51 करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी।

22 लाख रुपये की चोरी आई सामने...

इसमें सर्कल-टू में सबसे अधिक 91.39 लाख रुपये और सर्कल-वन एक में 60.45 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई। सर्कल-टू के सोहना उपमंडल में सबसे अधिक 22 लाख रुपये की चोरी सामने आई।

बिजली चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगम ने बृहस्पतिवार से बड़े स्तर पर विशेष अभियान शुरू किया है।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए दूसरे क्षेत्रों से दो-दो उपमंडल अभियंता (एसडीओ) और तीन-तीन कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह से ही गठित टीमें अपने निर्धारित क्षेत्रों में छापेमारी कर रही हैं।

बिना दबाव के हो हर कार्रवाई

निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देश पर हिसार मुख्यालय के चीफ इंजीनियर ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे। इसके तहत दूसरे क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि स्थानीय स्तर पर किसी तरह के दबाव के बिना कार्रवाई की जा सके।

सर्कल-टू में सोहना उपमंडल में 22 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके बाद सुशांत लोक उपमंडल में 15 लाख रुपये और बादशाहपुर उपमंडल में 12 लाख रुपये की चोरी सामने आई। सर्दियों में हीटर, गीजर समेत अन्य बिजली उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ने से खपत में वृद्धि होती है।

ऐसे में निगम ने बिजली चोरी रोकने और राजस्व नुकसान पर अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज किया है। आने वाले दिनों में भी अलग-अलग क्षेत्रों में जांच जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में प्रदूषण को लेकर एक्शन में प्रशासन, अधिकारियों की बैठक, तैयार हुआ पूरा प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।