विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खेटावास पार्किंग में ट्राला आग का गोला बना, ड्राइवर की जलकर मौत

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:13 AM (GMT+05:30)

गुरुग्राम के खेटावास गांव में एमसी पार्किंग में खड़े एक ट्राले में आग लगने से उसके चालक पवन सिंह की ...और पढ़ें

खेटावास पार्किंग में ट्राला आग का गोला बना, ड्राइवर की जलकर मौत ( एआई जेनरेटेज इमेज)

खेटावास पार्किंग में ट्राला आग का गोला बना, ड्राइवर की जलकर मौत ( एआई जेनरेटेज इमेज)

HighLights

  1. गुरुग्राम के खेटावास में एमसी पार्किंग में दर्दनाक हादसा।

  2. खड़े ट्राले में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत।

  3. मृतक की पहचान कानपुर निवासी पवन सिंह के रूप में हुई।

आदित्य राज, गुरुग्राम। गांव खेटावास स्थित एमसी पार्किंग में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। पार्किंग में खड़े एक ट्राले में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्राला आग के गोले में तब्दील हो गया।

इस दौरान ट्राले के अंदर मौजूद चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कानपुर के श्याम नगर निवासी 37 वर्षीय पवन सिंह के रूप में हुई है।

केबिन के अंदर फंस गया ड्राइवर

जानकारी के अनुसार, पवन सिंह अपना ट्राला लेकर खेटावास गांव स्थित एमसी पार्किंग में आया था। रविवार रात वह ट्राले के अंदर ही मौजूद था। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई।

शुरुआती क्षणों में किसी को हादसे की गंभीरता का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर में आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरे ट्राले को अपनी चपेट में ले लिया।

जांच में जुटी पुलिस

ड्राइवर को केबिन के अंदर ही फंस गया। कुछ ही देर में ट्राला पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राले के अंदर से चालक का शव निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। हादसे की जानकारी मृतक के स्वजन को भी दी गई है। फिलहाल ट्राले में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के बजघेड़ा में 15 अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, मानेसर डिटेंशन सेंटर भेजे गए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।