विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के बजघेड़ा में 15 अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, मानेसर डिटेंशन सेंटर भेजे गए

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:03 AM (GMT+05:30)

गुरुग्राम के बजघेड़ा में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 15 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिनमें ...और पढ़ें

गुरुग्राम के बजघेड़ा में 15 अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए ( एआई जेनरेटेज इमेज )

गुरुग्राम के बजघेड़ा में 15 अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए ( एआई जेनरेटेज इमेज )

HighLights

  1. बजघेड़ा में 15 अवैध बांग्लादेशी नागरिक पुलिस हिरासत में।

  2. वैध दस्तावेज न होने पर मानेसर डिटेंशन सेंटर भेजा गया।

  3. दलालों के माध्यम से भारत में प्रवेश करने का खुलासा।

वरूण त्रिवेदी, गुरुग्राम। गांव बजघेड़ा में अवैध रूप से रह रहे 15 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पीओ स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बजघेड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सभी को पकड़ा।

प्रारंभिक जांच में इनके पास भारत में रहने के लिए वैध वीजा, पासपोर्ट अथवा अन्य आवश्यक अनुमति नहीं मिली। पुलिस ने सभी को मानेसर स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया है।

संदिग्धों की पहचान जारी..

पुलिस के अनुसार, पीओ स्टाफ मुख्यालय के प्रभारी पीएसआई रोहित के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान 15 लोगों के पास से बांग्लादेश से संबंधित पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज मिले।

जांच में सामने आया कि सभी बांग्लादेश के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं और बिना वैध अनुमति के गुरुग्राम में रह रहे थे।

दलाल के माध्यम से पहुंचे थे भारत

प्रारंभिक पूछताछ में हिरासत में लिए गए लोगों ने कथित तौर पर बताया कि वे दलालों के माध्यम से अलग-अलग रास्तों से भारत में दाखिल हुए थे।

इनमें पानी के रास्ते, तारबंदी पार करके और पाइप के माध्यम से सीमा पार करने जैसे तरीके शामिल बताए गए हैं। इसके बाद वे पश्चिम बंगाल के रास्ते गुरुग्राम पहुंचे और यहां अलग-अलग स्थानों पर रहने लगे।

डिटेंशन सेंटर भेजे गए सभी 15 लोग

पुलिस ने सभी 15 बांग्लादेशी नागरिकों को मानेसर स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। उनके दस्तावेजों और भारत में प्रवेश से संबंधित परिस्थितियों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- लोनी में मजदूरी मांगने पर कैफे संचालक ने दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।