विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में प्रदूषण का कहर, बच्चे-बुजुर्गों की सेहत पर भारी असर

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:42 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में दीपावली के बाद बढ़े प्रदूषण से बच्चों और बुजुर्गों सहित लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा ...और पढ़ें

गुरुग्राम में प्रदूषण का कहर बच्चे-बुजुर्गों की सेहत पर भारी असर ( एआई जेनरेटेड इमेज)

गुरुग्राम में प्रदूषण का कहर बच्चे-बुजुर्गों की सेहत पर भारी असर ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. दीपावली के बाद गुरुग्राम में बढ़ा प्रदूषण का स्तर।

  2. बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को हो रही परेशानी।

  3. नागरिक अस्पताल में बढ़े श्वसन और त्वचा संबंधी मरीज।

आदित्य राज, गुरुग्राम। शहर की जहरीली होती आबोहवा का असर अब बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सेहत पर दिखाई देने लगा है। दीपावली के बाद बढ़े प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, खांसी, जुकाम और त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इसका अंदाजा सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल की अलग-अलग ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों से लगाया जा सकता है। अस्पताल में प्रदूषण से परेशान 40 मरीजों की एंट्री हुई।

प्रदूषण को लेकर सतर्क रहना जरूरी

इनमें सबसे अधिक 27 मरीज रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में पहुंचे। वहीं, नौ मरीज एनसीडी क्लिनिक, तीन बच्चे पीडियाट्रिक्स और एक मरीज इमरजेंसी में पहुंचा।

अस्पताल की सूची में बच्चों की पीडियाट्रिक्स ओपीडी में तीन मरीजों का पहुंचना भी इस बात की ओर इशारा करता है कि प्रदूषण से बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

वहीं, सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी परेशानी हो रही है। पहले से दमा, हृदय रोग और अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए प्रदूषित हवा अधिक मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

प्रदूषण से स्वास्थ्य समस्याओं से जुझ रहे लोग

मंगलवार को नागरिक अस्पताल में करीब 2600 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें लगभग 500 मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी शिकायतें लेकर आए। दमा और हृदय संबंधी समस्याओं वाले 200 से अधिक मरीज भी परेशान रहे।

नागरिक अस्पताल की फिजिशियन डॉ. काजल कुमुद ने बताया कि बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को प्रदूषण से बचाने की जरूरत है। सुबह-शाम खुले में टहलने और व्यायाम करने से बचें। बाहर निकलना जरूरी हो तो मास्क लगाएं।

वहीं, त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. नीरज के अनुसार, त्वचा संबंधी करीब 200 मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें खुजली, एलर्जी, लाल चकत्ते और जलन की शिकायतें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ से हापुड़ लौटे सेवादार दर्शन सिंह कार की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।