गुरुग्राम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा, मंदिरों में बंटा अन्नकूट का प्रसाद
गुरुग्राम के विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान ...और पढ़ें

भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ गोवर्धन उत्सव। जागरण
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। मंगलवार को साइबर सिटी के विभिन्न मंदिरों में गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों में भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर अन्नकूट का भोग लगाया गया।

(फोटो क्रेडिट: संजय गुलाटी)
इसके बाद श्रद्धालुओं को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। सेक्टर-4 स्थित गीता भवन और कृष्ण मंदिर, 4-8 मरला स्थित राम मंदिर, लक्ष्मी गार्डन स्थित कृष्ण मंदिर, जैकबपुरा स्थित शिव मंदिर के अलावा गांधीनगर, हीरा नगर, सेक्टर-31 और सेक्टर-40 के विभिन्न मंदिरों में भी गोवर्धन पूजा के आयोजन हुए।

(फोटो क्रेडिट: संजय गुलाटी)
श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

(फोटो क्रेडिट: संजय गुलाटी)
मंदिरों में दिनभर भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, पूर्वांचल समाज ने नगर निगम से की मुलाकात
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर, डीएलएफ फेज-3 में बाइक फिसलने से युवक की मौत