गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर, डीएलएफ फेज-3 में बाइक फिसलने से युवक की मौत
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक फिसलने से 23 वर्षीय युवक गौरव की मौके पर ही ...और पढ़ें
-1794258790597_m.webp)
डीएलएफ फेज-3 में बाइक फिसलने से युवक की मौत ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
डीएलएफ फेज-3 में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई।
हादसे में 23 वर्षीय गौरव की मौके पर मौत।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रविवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली के सरिता विहार निवासी गौरव के रूप में हुई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।जानकारी के अनुसार, गौरव बाइक से डीएलएफ फेज-3 इलाके से गुजर रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सड़क पर गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी..
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।