विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम की सुधरेगी तस्वीर, 17 किमी लंबी ग्रीन बेल्ट पर लगेंगे पौधे; GMDA ने शुरू किया 30 दिवसीय अभियान

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:38 PM (IST)

GMDA  ने गुरुग्राम में 17 किलोमीटर लंबी सड़कों की बदहाल ग्रीन बेल्ट को संवारने का विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत  धूल प्रदूषण नियंत्रित किया जाएगा। साथ ही मलबा हटाकर पौधारोपण किया जाएगा।

गुरुग्राम में 17 किलोमीटर लंबी सड़कों की ग्रीन बेल्ट का होगा कायाकल्प

गुरुग्राम में 17 किलोमीटर लंबी सड़कों की ग्रीन बेल्ट का होगा कायाकल्प

HighLights

  1. जीएमडीए ने 17 किमी ग्रीन बेल्ट संवारने का अभियान चलाया।

  2. मलबा हटाकर पौधारोपण से हरियाली और धूल नियंत्रण होगा।

  3. सेक्टर 46-47, 45-46, 30-31 में पौधारोपण शुरू।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे बदहाल पड़ी ग्रीन बेल्ट को संवारने के लिए जीएमडीए ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत करीब 17 किलोमीटर लंबे सड़क मार्गों की ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जा रहा है।

30 दिवसीय सड़क सुधार अभियान के तहत पहले चरण में ग्रीन बेल्ट से मलबा, निर्माण एवं तोड़फोड़ से निकला कचरा और अतिरिक्त मिट्टी हटाई जा रही है। सफाई के बाद यहां पौधारोपण कर हरित क्षेत्र को विकसित किया जाएगा।

इन इलाकों में होगा काम

जीएमडीए की टीमें सेक्टर46-47, 45-46, 45-52, 46/51, 50-51 और सेक्टर-30-31 की डिवाइडिंग रोड सहित अन्य प्रमुख सड़कों की ग्रीन बेल्ट को व्यवस्थित करने में जुटी हैं।

इन स्थानों पर लंबे समय से जमा मिट्टी और मलबे को हटाकर जमीन को पौधारोपण के अनुकूल बनाया जा रहा है। सेक्टर-46-47, 45-46 और 30-31 की डिवाइडिंग रोड पर पौधे लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

खुली मिट्टी से उड़ने वाली धूल पर लगेगी रोक

ग्रीन बेल्ट के पुनर्विकास से सड़कों के किनारे हरियाली बढ़ने के साथ धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। जीएमडीए का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि ग्रीन बेल्ट को व्यवस्थित और स्वच्छ स्वरूप देना है।

शेष चिह्नित सड़कों पर भी सफाई और जमीन तैयार करने का काम पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से पौधरोपण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली बॉर्डर पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 12 दिन में 4,272 प्रतिबंधित वाहनों को लौटाया; 246 के कटे चालान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।