विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरुखनगर के खेतों में बिजली की तार चोरी, किसानों ने पुलिस से कार्रवाई मांगी

Published: Tue, 10 Nov 2026 01:07 AM (GMT+05:30)

फरुखनगर के बाबड़ा बाकीपुर और जुड़ौला गांवों के खेतों से बिजली की तारें चोरी हो गईं। अज्ञात चोरों ने सोलर ...और पढ़ें

फरुखनगर के खेतों में बिजली की तार चोरी, किसानों ने पुलिस से कार्रवाई मांगी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

फरुखनगर के खेतों में बिजली की तार चोरी, किसानों ने पुलिस से कार्रवाई मांगी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. बाबड़ा बाकीपुर और जुड़ौला के खेतों से तार चोरी हुई।

  2. अज्ञात चोरों ने सोलर पैनल और ट्यूबवेल कनेक्शन की तारें काटीं।

  3. तीन किसानों को नुकसान, पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

संवाद सहयोगी, फरुखनगर। गांव बाबड़ा बाकीपुर और जुड़ौला के खेतों में बिजली की तार चोरी होने का मामला सामने आया है। रात के समय अज्ञात चोर सोलर पैनल और ट्यूबवेल कनेक्शन की तार काटकर ले गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना में तीन किसानों को नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गांव बावड़ा बाकीपुर निवासी रामकुमार ने शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने खेत पहुंचा तो सोलर पैनल की बिजली की तार कटी मिली।

उनके खेत के पास गांव जुड़ौला निवासी संजय के खेत में लगे ट्यूबवेल कनेक्शन की करीब 60 फीट तार भी चोरी हुई। सुनील के खेत से करीब 40 फीट और रामतार सिंह के खेत से करीब 15 फीट बिजली की तार काटकर चोरी की गई।

एक ही रात में आसपास के खेतों से तार चोरी होने के बाद किसानों में चिंता है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने और चोरी हुई तार बरामद करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई बाइक, हेलमेट न पहनने से गई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।