गुरुग्राम में रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई बाइक, हेलमेट न पहनने से गई जान
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका ...और पढ़ें
-1794252592789_m.webp)
गुरुग्राम में रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई बाइक, हेलमेट न पहनने से गई जान ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में तेज रफ्तार बाइक हादसा हुआ।
हादसे में जीजा की मौत, साला घायल; हेलमेट नहीं पहना था।
तेज रफ्तार और हेलमेट न पहनना जानलेवा साबित हुआ।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जीजा की मौत हो गई, जबकि साला घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। मृतक की पहचान 35 वर्षीय संजू घोष के रूप में हुई है। वह सेक्टर-28 के चकरपुर में किराये के मकान में रहते थे और मूल रूप से कोलकाता के निवासी थे। हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ।
डिवाइडर से टकराई बाइक
जानकारी के अनुसार, संजू घोष अपने साले के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। संजू घोष को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके साले को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय दोनों के शराब का सेवन किए होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और हेलमेट नहीं पहनना हादसे में जानलेवा साबित हुआ। फिलहाल इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में कार चालक से अवैध वसूली करने वाला होमगार्ड गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस