गुरुग्राम में कार चालक से अवैध वसूली करने वाला होमगार्ड गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
गुरुग्राम में ड्यूटी के दौरान कार चालक से 'उपहार' के नाम पर अवैध वसूली करने वाले एक होमगार्ड ओमकार को गिरफ्तार किया गया है।
-1794251981340_m.webp)
गुरुग्राम में कार चालक से अवैध वसूली करने वाला होमगार्ड गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
होमगार्ड ओमकार को कार चालक से अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार।
ड्यूटी के दौरान 'उपहार' के नाम पर पैसे लेते वीडियो वायरल।
गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामला दर्ज किया, गिरफ्तारी हुई।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। ड्यूटी के दौरान कार चालक से उपहार के नाम पर अवैध वसूली करना एक होमगार्ड को भारी पड़ गया।
इंटरनेट मीडिया पर वसूली का वीडियो प्रसारित होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान नूंह जिले के हिलालपुर निवासी ओमकार के रूप में की गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस के अनुसार, रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इसमें होमगार्ड ड्यूटी के दौरान कार चालक से उपहार के रूप में कथित तौर पर अवैध वसूली करता दिखाई दे रहा था। वीडियो गुरुग्राम पुलिस के संज्ञान में आने के बाद डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
इसके बाद पुलिस ने आरोपित होमगार्ड के खिलाफ थाना डीएलएफ फेज-3 में अभियोग संख्या 214 दर्ज किया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए रविवार को ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है। साथ ही घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की श पड़ताल की जा रही है।