सीतापुर में कुत्ते से टकराकर बाइक फिसली, डायल 112 में तैनात आरक्षी की मौत
सीतापुर में डायल 112 टीम के आरक्षी ऋषि कुमार की बाइक कुत्ते से टकराने के बाद हुए हादसे में मौत हो गई।

ऋषि कुमार, फाइल फोटो
HighLights
सकरन में तैनात पुलिस आरक्षी ऋषि कुमार की मौत।
बाइक कुत्ते से टकराने के बाद हुआ दर्दनाक हादसा।
हेलमेट न पहनने से सिर में लगी गंभीर चोट।
जागरण संवाददाता, सीतापुर। सकरन में तैनात एक पुलिस आरक्षी की बाइक कुत्ते से टकराकर फिसल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल आरक्षी की अस्पताल में मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से क्वार्टर जा रहे थे, रास्ते में हादसा हो गया।
पुलिस आरक्षी ऋषि कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश सकरन थाने में डायल 112 टीम में तैनात थे। वह कानपुर देहात के कैंट के रहने वाले थे। दोपहर में ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक से क्वार्टर लौट रहे थे। रास्ते में कोटरा पुल के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने से आ गया। जिससे टकराकर बाइक फिसल गई।
हादसे में ऋषि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि वह हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। चिकित्सक के अनुसार सिर में गंभीर चोट की वजह से उनकी मौत हो गई। वह 2020 बैच के सिपाही थे। 2023 में ही उनका विवाह हुआ था। परिवार में माता-पिता, एक बहन के अलावा पत्नी व डेढ़ वर्षीय पुत्र है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह ने बताया मार्ग दुर्घटना में 112 टीम के आरक्षी की मौत हुई है। सूचना पर परिवारजन सीतापुर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें- सीतापुर में धनतेरस पर बरसा धन, रुई से लेकर गाड़ियों तक 500 करोड़ के पार पहुंचा कारोबार