विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरटीआई आदेशों की अनदेखी पर सख्ती, तत्कालीन डीआर अमित मान के खिलाफ जमानती वारंट जारी

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:15 AM (IST)

तत्कालीन जिला रजिस्ट्रार अमित मान के खिलाफ आरटीआई आदेशों की लगातार अवहेलना के आरोप में जमानती वारंट जारी किया गया ...और पढ़ें

आरटीआई आदेशों की अनदेखी पर तत्कालीन डीआर अमित मान के खिलाफ जमानती वारंट जारी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

आरटीआई आदेशों की अनदेखी पर तत्कालीन डीआर अमित मान के खिलाफ जमानती वारंट जारी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. तत्कालीन डीआर अमित मान के खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ।

  2. आरटीआई आदेशों की लगातार अवहेलना के चलते वारंट जारी।

  3. आयोग ने 2 दिसंबर को पंचकूला में पेश होने का आदेश दिया।

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर। आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना देने के राज्य सूचना आयोग के आदेशों की लगातार अवहेलना पर तत्कालीन जिला रजिस्ट्रार (डीआर) फर्म्स एंड सोसायटी अमित मान के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है।

राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने पुलिस आयुक्त को वारंट तामील कराने के निर्देश दिए हैं। अमित मान को 2 दिसंबर को सुबह 10 बजे पंचकूला स्थित आयोग के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। उनका तबादला हो चुका है।

दायर की थी दूसरी अपील...

मामला पटौदी तहसील के गांव जाटौली निवासी रंजीत चौहान के आरटीआई आवेदन से जुड़ा है। उन्होंने 1 नवंबर 2023 को फर्म्स एंड सोसायटी विभाग से जानकारी मांगी थी।

संतोषजनक सूचना न मिलने पर 27 फरवरी 2024 को दूसरी अपील दायर की। 24 दिसंबर 2024 को तत्कालीन राज्य सूचना आयुक्त डा. कुलबीर छिकारा ने कुछ जानकारियां प्रमाणित कर 15 दिन में निशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

आदेशों का नहीं हुआ पालन

आदेशों का पालन न होने पर अंतरिम निर्देश जारी किए गए। इसके बाद 2 दिसंबर 2025 को आरटीआई एक्ट की धारा 20(1) के तहत कारण बताओ नोटिस देकर दंडात्मक कार्रवाई शुरू की गई। कई अवसरों के बावजूद आदेशों का पालन नहीं हुआ।

सुनवाई में रंजीत चौहान कान्फ्रेंसिंग से उपस्थित हुए, जबकि अमित मान नोटिस के बावजूद गैरहाजिर रहे। आयोग ने इसे जानबूझकर आदेशों की अवहेलना और जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही मानते हुए धारा 18(3) के तहत जमानती वारंट जारी किया।

यह भी पढ़ें- आरा के गुदरी बाजार में नालियों से कैसे निकलता है सोना? दुकानों की धूल भी नहीं जाती बेकार; MP से आते हैं कारोबारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।