प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कार्यक्रम
देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रवासी एकता मंच की ओर से सेक्टर-चार स्थित हुडा जिमखाना क्लब में बुधवार शाम सम ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रवासी एकता मंच की ओर से सेक्टर-चार स्थित हुडा जिमखाना क्लब में बुधवार शाम समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ मेयर मधु आजाद, जजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिराज राणा, मिसेज हरियाणा रहीं रीतु कटारिया, लोजपा की प्रदेश अध्यक्ष निशा शर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता डा. शिवानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सभी ने डा. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
समारोह में सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ महान विचारक थे। उन्होंने देश के सामने आदर्श स्थापित किया। राष्ट्रपति के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उनके खाते में एक रुपया भी नहीं था। वे राष्ट्रपति के पद से हटने के बाद पटना जाकर सदाकत आश्रम के एक कमरे में रहने लगे थे। आवश्यकता है उनके विचारों को अपनाने की। उनके विचारों को अपनाकर ही देश को ऊंचाई के शिखर पर ले जाया जा सकता है।
अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रवासी एकता मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती हर साल पूरे देश में मनाई जानी चाहिए। इससे आने वाली पीढि़यां प्रेरित होंगी। उनके विचारों से बच्चे जीवन में आगे बढ़ने को बेहतर तरीके से प्रेरित होंगे। गायक रत्नेश तिवारी एवं गायिका पूनम पांडेय ने अपने गानों के माध्यम से प्रथम राष्ट्रपति के विचारों को प्रस्तुत किया।
समारोह के दौरान कोरोना संकट में समाज के लिए बेहतर करने वालों के साथ ही छठ पर्व के आयोजन में विशेष भूमिका निभाने वाले संगठनों को सम्मानित किया गया। समारोह को सफल बनाने में प्रवासी एकता मंच के संरक्षक रामबालक चौरसिया, महासचिव मनीष सिंह, भगवान झा, विश्व विजय झा, वेदानंद तिवारी, मनोज झा आदि ने विशेष भूमिका निभाई। महिला जन सेवा समिति ने भी कार्यक्रम
जासं, गुरुग्राम: महिला जन सेवा समिति की ओर से राजेंद्रा पार्क में देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर बृहस्पतिवार को समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूर्व सैन्य अधिकारी कैप्टन धीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में जीआरपी में सबइंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह के साथ ही सुनीता सिंह, आशा एवं रुकमणी को सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिकों में मनोहर सिंह, बलवान सिंह, राव राय सिंह, रामफल, वेदप्रकाश, राजपाल को सम्मानित किया गया। आयोजन में रूपा पटेल, जुली, बेबी, प्रेमा, दीपांशी, रश्मी आदि ने विशेष भूमिका निभाई। इस मौके पर इलाके के पार्षद योगेंद्र सारवान, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश पटेल, राहुल राज, संदीप कुमार एवं कुलदीप कुमार उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।