Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश से लबालब हुई दमदमा झील

    महीनों से सूखी पड़ी दमदमा झील हाल ही में हुई झमाझम बारिश के बाद पानी से लबालब हो गई है। शनिवार को यहां सैलानियों की चहल-पहल देखने को मिली।

    By JagranEdited By: Updated: Sat, 22 Aug 2020 07:26 PM (IST)
    बारिश से लबालब हुई दमदमा झील

    सतीश राघव, सोहना : महीनों से सूखी पड़ी दमदमा झील हाल ही में हुई झमाझम बारिश के बाद पानी से लबालब हो गई है। शनिवार को यहां सैलानियों की चहल-पहल देखने को मिली। इससे सारस टूरिस्ट कांप्लेक्स की आमदनी में भी इजाफा होगा। बता दें कि साइबर सिटी गुरुग्राम से 18 किलोमीटर की दूरी पर गांव दमदमा की अरावली की पहाड़ी की तलहटी में स्थित दमदमा झील सैलानियों के लिए पसंदीदा पर्यटक स्थल है। यहां एनसीआर क्षेत्र के गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, फरीदाबाद, रेवाडी, रोहतक आदि जगहों से नौकायन के शौकीन लोग आते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां चारों ओर पेड़ पौधों की हरियाली व जीव जंतुओं की चहचहाहट की आवाज सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। पर्यटक विभाग की ओर से यहां पर्यटकों के लिए विशेष तौर पर हौर्स राइडिग के साथ बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का भी उचित प्रबंध है। वर्जन..

    झील से न केवल पर्यटन विभाग बल्कि ग्राम पंचायत को भी आमदनी होती है। यह झील प्रदेश में ही नहीं देश में विख्यात है। दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं। सरकार से मांग है कि झील को पानी से भरने का प्रबंध कराया जाए। गर्मी के मौसम में झील पूरी तरह सूख जाती है।

    - संतोष खटाना, सरपंच दमदमा

    इस कांप्लेक्स में आधुनिकता से परिपूर्ण कमरे बनाए जा रहे हैं, जिन पर विभाग लाखों रुपये खर्च करेगा। आधुनिक लुक देकर कांप्लेक्स को संवारा जा रहा है। यहां झील में पानी का व्यापक प्रबंध हो ताकि बोटिग का सैलानी हर मौसम में आनंद उठा सके। - अमरीश अग्रवाल, मैनेजर, दमदमा टूरिस्ट कांप्लेक्स