विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फर्जी मेल भेजकर 7.65 लाख रुपये ठगे

By JagranEdited By:
Published: Sun, 05 Jul 2020 09:00 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:11 AM (IST)

विदेश से एक कंपनी के सीईओ के नाम पर फर्जी ईमेल भेजकर एक व्यक्ति ने 7.65 लाख रुपए की ठगी कर ली।

फर्जी मेल भेजकर 7.65 लाख रुपये ठगे
फर्जी मेल भेजकर 7.65 लाख रुपये ठगे

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: यहां एक कंपनी के विदेश में रहने वाले सीईओ के नाम पर फर्जी ईमेल भेजकर एक व्यक्ति ने 7.65 लाख रुपये की ठगी कर ली। कंपनी के एचआर मैनेजर को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-18 स्थित कंपनी के एचआर मैनेजर नसीब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी के सीईओ क्रिसटीन टिम वेसफल के नाम पर ईमेल आई, जिसमें एक्सिस बैंक के खाते में 7.65 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। सीईओ की ईमेल समझ एचआर मैनेजर ने यह रकम उस खाते ट्रांसफर करा दी। बाद में पता चला कि यह ईमेल सीईओ ने भेजी ही नहीं थी। कंपनी अधिकारियों की जांच में सामने आया कि सीईओ की मिलती-जुलती ईमेल बनाकर यह फर्जीवाड़ा किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।