विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम विंडो की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, 30 दिन से अधिक लंबित नहीं रहेंगी समस्याएं; SDM का र्निदेश

Published: Fri, 20 Nov 2026 06:56 PM (IST)

गुरुग्राम प्रशासन ने सीएम विंडो और समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को 30 दिन से अधिक शिकायतें लंबित न रखने और समाधान सुनिश्चित कर फीडबैक लेने को कहा है।

सीएम विंडो की शिकायत 30 दिन से अधिक लंबित रही तो होगी जवाबदेही तय। फोटो-जागरण

सीएम विंडो की शिकायत 30 दिन से अधिक लंबित रही तो होगी जवाबदेही तय। फोटो-जागरण

HighLights

  1. सीएम विंडो शिकायतें 30 दिन से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए।

  2. अधिकारी शिकायतकर्ता से फोन पर समाधान की पुष्टि अवश्य करें।

  3. शिकायतों का निपटारा कागजों में नहीं, वास्तविक राहत पहुंचाकर किया जाए।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सीएम विंडो और समाधान शिविरों में शिकायत दर्ज कराने के बाद लोगों को अधिकारियों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए जिला प्रशासन ने विभागों को लंबित शिकायतों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम विंडो से संबंधित किसी भी विभाग की शिकायत 30 दिन से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए। शिकायत का निपटारा करने के बाद अधिकारी संबंधित व्यक्ति से फोन पर संपर्क कर यह भी पता करेंगे कि उसकी समस्या का वास्तव में समाधान हुआ है या नहीं।

शिकायतों का निपटारा करने का निर्देश

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएम विंडो और समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निपटारा केवल कागजों में नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत पहुंचाकर किया जाए।

शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेना जरूरी

जिन शिकायतों का समाधान निर्धारित समय में नहीं हुआ है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। शिकायत का समाधान होने के बाद संबंधित शिकायतकर्ता से फोन पर फीडबैक लेना भी जरूरी है।

बैठक में नगर निगम गुरुग्राम की अतिरिक्त आयुक्त पूजा, एसीपी मुख्यालय धर्मबीर, डीडीपीओ नवनीत कौर और एलडीएम विनोद कुमार बजाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की सुधरेगी तस्वीर, 17 किमी लंबी ग्रीन बेल्ट पर लगेंगे पौधे; GMDA ने शुरू किया 30 दिवसीय अभियान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।